वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में अब कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी जांच के बाद यह घटना पहली नजर में आत्महत्या लगती है और घटना के बाद परिजनों ने शिकायत कर जांच की मांग की है। सीओ संदीप कुमार ने यह भी बताया कि दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है, जिसके मुताबिक दीपक की मौत बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण हुई है, हालांकि यह ब्लीडिंग किस वजह से हुई है, इसके बारे में एक्सपर्ट ही बता पाएंगे। गिरने की वजह से भी उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिस कारण से भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। सीओ ने आगे बताया कि जिस कमरे में दीपक लोधी रहते थे, वहां से एक ग्राइंडर बरामद हुआ है और साथ ही मृतक के प्राइवेट पार्ट कटने के साक्ष्य भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि यह घटना कैसे और क्यों हुई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा, और फिलहाल दीपक लोधी का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है। इधर दीपक लोधी की आत्महत्या के बाद उनके बहनोई सोनू पटेल ने कई अहम जानकारी साझा की और बताया कि दीपक साल दो हजार चौबीस से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े थे। सोनू पटेल के मुताबिक दीपक ने जब से गुरु दक्षिणा ली थी, तब से वह परिवार के संपर्क में नहीं था और आश्रम के लोगों ने कभी उसे परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दिया, जिसके चलते उसके परिजन आश्रम के बाहर दो-दो घंटे इंतजार करके लौट जाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि दीपक अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखता था, इसलिए परिवार से उसकी कोई बातचीत भी नहीं हो पाती थी। बता दें कि दीपक लोधी के आश्रम की छत से गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसमें दीपक साफतौर पर जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं और गिरने की वजह से भी उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं। फिलहाल मथुरा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, और फॉरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग और कमरे से ग्राइंडर बरामद
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में अब कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाराह घाट मार्ग स
NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

