वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दीपक ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वृंदावन स्थित गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दीपक के निजी अंग कटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस को शुरुआती छानबीन के दौरान उसके कमरे से एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर भी बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से दीपक का पूरा परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दीपक मध्य प्रदेश के जबलपुर के गौर इलाके के परसवाड़ा गांव का रहने वाला था। वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ने के बाद उसे रसिक दुलारी शरण के नाम से एक नई पहचान मिली थी। दीपक की मौसी के लड़के बृजेश कुमार पटेल का बचपन उसके साथ ही बीता है। बृजेश के अनुसार दीपक एक बेहद सीधा-सादा लड़का था और पढ़ाई में बहुत ही तेज था। वह किसी से कोई खास मतलब नहीं रखता था और उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई में लगा रहता था। वह नौकरी की तैयारी कर रहा था ताकि अपने पैरों पर खड़ा हो सके, लेकिन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उसकी धार्मिक रुचि बढ़ने लगी और फिर वह भक्ति के मार्ग पर निकल गया। परिजनों ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद दीपक वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ गया और वहीं रहने लगा। तभी से उसका संपर्क परिवार से लगभग टूट गया था। एक बार वृंदावन आने के बाद दीपक जबलपुर वापस लौटे भी थे, लेकिन दो साल पहले जब वह वापस वृंदावन गए तो फिर कभी घर वापसी नहीं हुई। दीपक की मौत की खबर जब परिवार को मिली तो उसके घरवाले आनन-फानन में आश्रम पहुंचे, लेकिन वहां भी किसी ने उनसे मुलाकात नहीं की। इससे पहले दीपक के बहनोई सोनू पटेल ने भी कई अहम बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि दीपक परिवार में सबसे अच्छा लड़का था और वह वर्ष 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा था। वृंदावन में गुरु दक्षिणा लेने के बाद से ही उसका परिवार से संपर्क खत्म हो गया था। आश्रम के लोगों ने कभी उसे परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दिया और परिजन दो-दो घंटे आश्रम के बाहर इंतजार करके लौट जाते थे। सोनू ने यह भी बताया कि दीपक अपने पास मोबाइल नहीं रखता था, इसलिए परिवार से उसकी कोई बातचीत भी नहीं हो पाती थी। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और डायरी सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चोटों और मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति ज्यादा साफ हो सकेगी। मोबाइल और डायरी की जांच से कई अहम राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि आखिर दीपक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमय मौत, परिवार ने मांगी सीबीआई जांच
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दीपक ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वृंदावन स्थित गुरुकृपा कुं
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




