वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें जीवन में सफल होने के कई तरीके भी बताते हैं। उनका मानना है कि इंसान अपने जीवन में अगर कुछ खास चीजों को अपना ले, तो वह न सिर्फ अपनी किस्मत बदल सकता है, बल्कि सफलता की ऊंचाइयों तक भी पहुंच सकता है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, जिस भी व्यक्ति को अपने जीवन में जल्दी सफलता हासिल करनी है, उन्हें दो नियमों को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। पहला नियम है निस्वार्थ भाव से सेवा करना और दूसरा नियम है भगवान का नाम जाप करना। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जिस भी व्यक्ति को संसार में सबसे जल्दी उन्नति प्राप्त करनी हो, उन्हें भगवान से मांगना चाहिए कि कभी किसी की सेवा करने का अवसर प्रदान करें। निस्वार्थ भाव से माता-पिता, गुरु, असहाय, बीमार, पशु-पक्षियों और जरूरतमंदों की तन, मन, धन और वचन से सेवा करनी चाहिए। प्रेमानंद महाराज के अनुसार किसी की सेवा करने से आपके प्रारब्ध यानी कर्मफल को खत्म कर देगा। किसी भी असहाय की मदद बिना स्वार्थ के करने से यह आपके पूर्व जन्म के खराब कर्मों को भी नष्ट करने की क्षमता रखता है। सनातन धर्म में सेवा को धर्म का सार बताया गया है। प्रेमानंद महाराज जी का मानना है कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर भगवत मार्ग की प्राप्ति तो होती ही है, इसके साथ ही व्यक्ति के कर्म भी सुधरते हैं, जो उसे सफलता हासिल करने में काफी मदद करती है। दूसरे नियम के बारे में प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान का स्मरण करना चाहिए, क्योंकि भगवान का नाम और उनका निरंतर स्मरण ही जीवन का असल धन है। जब व्यक्ति भगवान के नाम की महिमा को महसूस करता है, तो वह धीरे-धीरे सांसारिक मोह-माया से दूर हो जाता है। संसार में चाहे कितना भी पैसा क्यों न हो, लेकिन मृत्यु के बाद कुछ भी साथ नहीं जाता है। सिर्फ भगवान का नाम ही व्यक्ति के साथ चलता है। प्रेमानंद महाराज का कहना है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में निस्वार्थ सेवा और भगवान का निरंतर स्मरण करता है, उसे कभी भी दुख, दरिद्रता और अशांति नहीं मिलती है। जब व्यक्ति इन चीजों से दूर रहता है, तो चीजें आपके हक में होती हैं, जो आपको धीरे-धीरे मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। हर इंसान की दिली तमन्ना होती है कि वह खूब नाम और पैसा कमाएं, लेकिन इन्हें हासिल करना इतना आसान नहीं होता। प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों में जीवन की सच्चाई को भक्तों के साथ साझा करते हैं और उन्हें सफल होने के कई तरीके बताते हैं। इस लेख में बताए गए उपाय और सलाह केवल सामान्य सूचना के लिए हैं और पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
प्रेमानंद महाराज ने बताए भाग्य बदलने के 2 अचूक उपाय, जानिए कैसे मिलेगी सफलता
वृंदावन के संत श्री प्रेमानंद महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें जीवन में सफल होने के कई तरीके भी बताते हैं। उनका मानना है कि इंसान अपने जीवन में अगर कुछ खास च
NRI Post Hindi Desk · 74 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





