|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रेमी ने पति को भेजा प्राइवेट वीडियो, तो महिला ने कैंची से किए 9 गहरे वार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान धर्मेंद्र

NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रेमी ने पति को भेजा प्राइवेट वीडियो, तो महिला ने कैंची से किए 9 गहरे वार
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान धर्मेंद्र प्रजापति (40) के रूप में हुई है, जो ललितपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। हमले में धर्मेंद्र के शरीर पर आठ से नौ गहरे घाव आए हैं और खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला करीब ढाई साल तक धर्मेंद्र के साथ प्रेम संबंध में रही थी। महिला के पहले पति बालवीर प्रजापति की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह धर्मेंद्र के साथ रिश्ते में आई थी। लेकिन बाद में महिला ने धर्मेंद्र से दूरी बना ली और सिकंदर कंपू के रहने वाले सोनू यादव से शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद भी धर्मेंद्र लगातार महिला को परेशान कर रहा था और उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दे रहा था। मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब धर्मेंद्र ने महिला और अपने बीच के प्राइवेट ऑडियो और वीडियो उसके पति सोनू यादव को भेज दिए। इन निजी सामग्री के सामने आने के बाद महिला और उसके पति के बीच बहुत विवाद हुआ। इसी बात से बेहद नाराज होकर महिला सीधे धर्मेंद्र के घर जा पहुंची और उस पर कैंची से हमला कर दिया। कंपू थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल दे रहा था, ऐसे में तंग आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल धर्मेंद्र के बयान तथा सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!