|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रियंका चोपड़ा का पहला टीवी इंटरव्यू जहां हुआ था रिकॉर्ड, अब 28 साल पुरानी हाईटेक मीडिया लैब को मिलेगा नया जीवन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 28 वर्ष पुराना मीडिया सेंटर एक बार फिर से पुरानी चमक पाने की तैयारी में है। यह वही हाईटेक मीडिया लैब है, जहां मिस इंडिया बनने से पहले अभिनेत्री प्रियंका

NRI Post Hindi Desk · 80 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रियंका चोपड़ा का पहला टीवी इंटरव्यू जहां हुआ था रिकॉर्ड, अब 28 साल पुरानी हाईटेक मीडिया लैब को मिलेगा नया जीवन
📷 NRI Post Hindi Desk

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 28 वर्ष पुराना मीडिया सेंटर एक बार फिर से पुरानी चमक पाने की तैयारी में है। यह वही हाईटेक मीडिया लैब है, जहां मिस इंडिया बनने से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पहला टीवी साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया था। इस ऐतिहासिक स्टूडियो की स्थापना वर्ष 1998 में तत्कालीन कुलपति प्रो. मुरलीधर तिवारी और प्रति कुलपति प्रो. बीना शाह की पहल पर हुई थी, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक एजुकेशनल लैबोरेट्री परियोजना के तहत अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा देना था। उस दौर में इस स्टूडियो में बीटाकैम कैमरे, प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग यूनिट, एडिटिंग कंसोल और प्रसारण स्तर का संपादन सेटअप लगाया गया था, जो उस समय के पेशेवर टीवी प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले सबसे आधुनिक सिस्टम में गिना जाता था। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने कई वर्षों तक यहीं पर कैमरा संचालन, एंकरिंग, वीडियो संपादन और प्रोडक्शन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस स्टूडियो में न केवल समाचार निर्माण होता था, बल्कि छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो लेक्चर, शैक्षणिक कार्यक्रम, डाक्यूमेंट्री और जनसंचार आधारित प्रोजेक्ट भी तैयार किए जाते थे। हालांकि, रिकॉर्डिंग के बाद उचित प्रसारण की सुविधा न मिलने और अन्य कारणों से कुछ समय बाद यह लैब सुस्त पड़ गई और समय के साथ रखरखाव के अभाव में इसके महंगे उपकरण धीरे-धीरे निष्प्रयोज्य हो गए। निवर्तमान कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह ने इसे पुनर्जीवित करने के लिए कुछ नए उपकरण तो उपलब्ध कराए, लेकिन अपेक्षित सक्रियता न मिलने से सेंटर अपनी पुरानी रफ्तार हासिल नहीं कर सका। अब नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने इस ऐतिहासिक मीडिया लैब के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है, और उन्होंने हाल ही में मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन आधुनिक कैमरे, डिजिटल एडिटिंग सिस्टम, पॉडकास्ट स्टूडियो और मल्टीमीडिया प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस एक नया मीडिया सेंटर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे विद्यार्थी और शिक्षक जल्द ही वीडियो रिकॉर्डिंग के कार्यों में जुटते नजर आएंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!