प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी के लिए रखे गए 44 पुलिसकर्मी बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। मुख्यमंत्री सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके लिए पुलिस की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विभिन्न थानों में तैनात नौ दारोगा, पांच दीवान समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी में रखा गया था और सभी को अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट बताते हुए अधिकारियों की ओर से ब्रीफिंग भी दी गई थी, ताकि आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जा सके। इधर, रिजर्व में रखे गए ये दारोगा, दीवान और सिपाही बिना अनुमति ड्यूटी से गायब हो गए। जब इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को हुई तो उन्होंने इसे महत्वपूर्ण ड्यूटी के प्रति लापरवाही मानकर नाराजगी जताई। पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बाद अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने वाले सभी 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय विजय ढुल ने बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप में सभी को लाइन हाजिर किया गया है। अब डीसीपी प्रोटोकाल और डीसीपी लाइन सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण लेते हुए समीक्षा करेंगे। इसके बाद अलग-अलग स्तर पर दारोगा, दीवान और सिपाही को दंडित किया जाएगा। यह मामला मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।
प्रयागराज में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी से 44 पुलिसकर्मी गैरहाजिर, पुलिस कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी के लिए रखे गए 44 पुलिसकर्मी बिना
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

