|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज और हनुमान मंदिर चौराहे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर, 275 करोड़ रुपये को मंजूरी

प्रयागराज शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज चौराहा तथा सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर और बस अड्डा चौराहा के पास दो फ्लाई

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

प्रयागराज शहर में बढ़ती यातायात समस्या और लगातार लगने वाले जाम से निजात दिलाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज चौराहा तथा सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर और बस अड्डा चौराहा के पास दो फ्लाईओवर के निर्माण को शासन की व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में दोनों परियोजनाओं के लिए वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब केवल शासन से बजट जारी होने का इंतजार है और उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर दोनों फ्लाईओवर के निर्माण के लिए बजट भी जारी हो जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर के संबंध में वित्तीय मंजूरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बजट मिलते ही निर्माण से जुड़ी आगे की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 135 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर और बस अड्डा चौराहा के पास बनने वाले फ्लाईओवर की लागत लगभग 140 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं पर कुल 275 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दोनों फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1000 से 1200 मीटर तक होगी। मेडिकल कॉलेज चौराहा और सिविल लाइंस का हनुमान मंदिर व बस अड्डा चौराहा शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों में शामिल हैं। इन मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बनने से इन प्रमुख चौराहों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारु करने में मदद मिलेगी। खासकर प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल सकती है और शहर की आवागमन व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!