|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रयागराज में 17 वर्षीय किशोर की लाश नाले में मिली, पास पड़ी थी स्कूटी; हत्या की आशंका

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट एक नाले में मंगलवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झूंसी के कोहना निवासी

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रयागराज में 17 वर्षीय किशोर की लाश नाले में मिली, पास पड़ी थी स्कूटी; हत्या की आशंका
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हवेलिया स्थित सोहम आश्रम के निकट एक नाले में मंगलवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झूंसी के कोहना निवासी शांतनु दुबे के रूप में हुई है, जो सोमवार रात किसी का फोन आने के बाद घर से स्कूटी लेकर निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य फिर से शांतनु की तलाश कर रहे थे, तभी सोहम आश्रम के पास हवेलिया नाले के निकट उसकी स्कूटी किसी ने देखी और घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, तो नाले में औंधे मुंह पड़ी उसकी लाश नजर आई। सूचना मिलने पर झूंसी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस लाश को नाले से बाहर निकलवाने की जुगत में जुटी हुई है। मृतक के परिवार के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोहना निवासी दीपक दुबे पंडिताई का काम करते हैं और उनकी पत्नी रेखा देवी की मौत वर्ष 2018 में हो चुकी है। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनमें 18 वर्षीय अनमोल बड़ा है और 17 वर्षीय शांतनु दूसरे नंबर का पुत्र था। घटना के संबंध में अब तक हत्या का कारण और शरीर पर चोट के निशान का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल विविध पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है और मामले की हर दिशा में पड़ताल करने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि यह मामला हत्या का भी हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पुलिस और भीड़ जमा हो गई थी, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे की जांच के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!