जैन धर्म का पवित्र महापर्व पर्युषण कल से प्रारंभ हो रहा है, जो 8 सितंबर 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि, संयम और क्षमा का प्रतीक माना जाता है। इस आठ दिवसीय अवधि में जैन धर्म के अनुयायी सांसारिक गतिविधियों से दूर रहकर अपने भीतर झांकने और जीवन में अहिंसा तथा अनुशासन को अपनाने का प्रयास करते हैं। इस वर्ष पर्युषण पर्व की शुरुआत 8 सितंबर को हो रही है और समापन 15 सितंबर को होगा, इस दौरान श्रद्धालु उपवास, एकासन, ग्रंथों का अध्ययन, ध्यान और प्रवचन सुनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। श्वेतांबर परंपरा में इसे पर्युषण पर्व कहा जाता है जो आठ दिनों का होता है, जबकि दिगंबर परंपरा में इसे दशलक्षण पर्व कहा जाता है जो दस दिनों तक मनाया जाता है। पर्युषण के दौरान अनुयायियों को पांच प्रमुख नियमों का कड़ाई से पालन करना होता है, जिसमें सबसे पहला नियम कंदमूल यानी जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों जैसे आलू, गाजर, मूली, प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित करना है। दूसरे नियम के अनुसार सूर्यास्त से पहले भोजन कर लेना अनिवार्य है और रात में भोजन करना पूर्णतः वर्जित है, इस दौरान केवल पानी या जूस का सेवन किया जा सकता है। तीसरे नियम में व्यक्ति को बाहरी दिखावे से दूर रहना होता है और किसी के प्रति अपशब्द कहने, निंदा करने या मन में ईर्ष्या रखने से बचना अनिवार्य है। चौथे नियम में ब्रह्मचर्य और सादगीपूर्ण जीवन पर जोर दिया गया है, जिसमें चमक-धमक वाले वस्त्रों का त्याग करके सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अंतिम व नियम अहिंसा से संबंधित है, जिसमें उठते-बैठते या बोलते समय भी किसी सूक्ष्म जीव को नुकसान न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इन नियमों का पालन करके श्रद्धालु आत्मशुद्धि और क्षमा के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं।
पर्युषण महापर्व कल से: जैन धर्म के अनुयायियों के लिए 8 दिनों के ये 5 कठिन लेकिन जरूरी नियम
जैन धर्म का पवित्र महापर्व पर्युषण कल से प्रारंभ हो रहा है, जो 8 सितंबर 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि, संयम और क्
NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




