हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू के टिपरा टोल बैरियर पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को टिपरा टोल बैरियर पर सुचारू और जाममुक्त यातायात सुनिश्चित करने के लिए ऑटोमेटेड और फास्टैग सिस्टम लागू करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने उतांश मोंगा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किए। इस मामले में राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने अदालत में हलफनामा दायर कर स्पष्ट किया कि टोल बैरियर को सनवारा शिफ्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि यदि ऐसा किया गया तो कई अन्य संपर्क मार्गों के कारण बड़ी संख्या में वाहन टैक्स के दायरे से बाहर हो जाएंगे, जिससे राज्य के खजाने को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। अदालत को यह भी बताया गया कि टिपरा बैरियर पर ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें से 12 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी भी कर दी गई है। यहां ट्रैफिक के दबाव और जाम को कम करने के लिए 5 नई टोल लेन बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 3.365 हेक्टेयर भूमि पर वन मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है। अदालत ने उम्मीद जताई है कि अगली सुनवाई से पहले सभी जरूरी वन मंजूरियां और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी, ताकि 5-लेन टोल सुविधा का निर्माण बिना किसी देरी के शुरू हो सके। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को होगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।
परवाणू टोल बैरियर पर जाम से मिलेगी मुक्ति, हिमाचल हाई कोर्ट ने 5-लेन और फास्टैग सिस्टम पर दिया निर्देश
हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू के टिपरा टोल बैरियर पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को टिपरा टोल बैरियर पर सुच
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




