|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

परिवर्तिनी एकादशी 2026: जानें व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण का समय और महत्व

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जिसे पार्श्व एकादशी या वामन एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार म

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
परिवर्तिनी एकादशी 2026: जानें व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण का समय और महत्व
📷 NRI Post Hindi Desk

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, जिसे पार्श्व एकादशी या वामन एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु चार महीने की अपनी योगनिद्रा में इसी दिन करवट बदलते हैं, इसलिए इस एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 21 सितंबर 2026 की रात को होगी और इसका समापन 22 सितंबर 2026 की रात को होगा। उदयातिथि के नियम और सनातन परंपरा के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का प्रारंभ 21 सितंबर 2026 को रात 08 बजे से होगा और समापन 22 सितंबर 2026 को रात 09 बजकर 43 मिनट तक होगा। इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा की जाती है और विधि-विधान से पूजा करने के लिए दिनभर में कई शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा और विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। एकादशी व्रत का समापन द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है, इसलिए पारण की तिथि 23 सितंबर 2026, बुधवार है और पारण का समय 23 सितंबर की सुबह सूर्योदय के पश्चात है। पूजा विधि की बात करें तो एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र विशेषकर पीले रंग के धारण करें, इसके बाद व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु विशेषकर वामन अवतार की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें और भगवान को रोक्ष, अक्षत, पीले फूल, पंचामृत, तुलसी दल और मौसमी फल अर्पित करें। पूजा में ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप निरंतर करते रहें और पूजा के दौरान परिवर्तिनी एकादशी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें, अंत में घी के दीपक से कपूर आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में सोते हुए अपनी करवट बदलते हैं, जिससे सृष्टि का संचालन प्रभावित होता है। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से व्रत रखता है और भगवान विष्णु की आराधना करता है, उसके पिछले जन्मों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, साथ ही इस व्रत को करने से वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है और अंत में व्यक्ति को मोक्ष धाम मिलता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!