सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और जाने-माने एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने गुरुवार को नई दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए साफ कहा कि हां, हम देश में रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर आमादा है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। भूषण ने कहा कि यह सरकार बार-बार कहती है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहा है, जबकि हम तो बस देश में चुनावी लोकतंत्र को बचाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी बर्बरता जारी रही, तो सत्ता परिवर्तन जरूर होगा, क्योंकि सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार के खिलाफ असंतोष जताना कोई अपराध नहीं है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण के साथ नेहा बोरा, अभिजीत दिपके और एक्टर प्रकाश राज भी मौजूद रहे। भूषण ने कहा कि जरूर रिजीम चेंज होगा और हमलोग चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो, इसमें क्या गलती है। उन्होंने कहा कि हम स्टूडेंट्स को श्रेय देते हैं और युवा संगठनों को श्रेय देते हैं, उनकी अगुआई में यह लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सरकार सत्ता में नहीं बनी रह सकती, जो देश में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर तुली हो और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही हो। प्रशांत भूषण के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज जिस प्रकार से प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई हैं और उनकी बातों में जिस प्रकार की देश के प्रति गद्दारी झलकी है, यह बेहद चौंकाने वाला है। पात्रा ने आरोप लगाया कि प्रशांत भूषण ने कहा कि यह लड़ाई रिजीम चेंज की है और हम रिजीम चेंज करके ही रहेंगे, वहीं नेहा बोरा ने कहा कि रिजीम चेंज कैसे होता है, यह हमें बांग्लादेश ने सिखाया है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए थे और सेना से सबूत मांग रहे थे। संबित पात्रा ने कहा कि हमें देशविरोधी मंसूबों वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसीलिए हम लगातार कह रहे थे कि राहुल गांधी सहित इन सभी लोगों की मंशा मतदाता सूची संबंधी मुद्दे या बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने की नहीं है, बल्कि इनकी मंशा केवल एक ही है, देश का तख्तापलट करना और किसी भी तरह खुद को स्थापित करना। उन्होंने कहा कि बिना चुनाव लड़े और बिना किसी परिश्रम के अपनी सरकार बनाना, यही इनके पूरे गैंग की मानसिकता को दर्शाता है। पात्रा ने आरोप लगाया कि देशद्रोही चंद पैसों के लिए आज विदेशी हाथों में बिक गए हैं, क्योंकि जनता उन्हें बार-बार हरा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह देश किसी की मिल्कियत नहीं है, न ही किसी एक परिवार की जागीर है, बल्कि यह देश 140 करोड़ देशवासियों का है, हिंदुस्तानियों का है।
प्रशांत भूषण ने कहा हम रिजीम चेंज चाहते हैं, भाजपा ने लगाया तख्तापलट का आरोप
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और जाने-माने एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने गुरुवार को नई दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए साफ कहा कि हां, हम देश में रिजीम चेंज यानी सत्ता परि
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





