|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

पर्सनल लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बैंकों के साथ अब एनबीएफसी भी बांट रहा पैसा, जानें ब्याज दर पर क्या असर

आने वाले महीनों में बैंकों और एनबीएफसी की तरफ से पर्सनल लोन देने की गतिविधि बढ़ सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के मुताबिक भारत एक नए अनसिक्योर्ड क्रेडिट ग्रोथ साइकिल में एंट्री कर रहा है और इसमे

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पर्सनल लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, बैंकों के साथ अब एनबीएफसी भी बांट रहा पैसा, जानें ब्याज दर पर क्या असर
📷 NRI Post Hindi Desk

आने वाले महीनों में बैंकों और एनबीएफसी की तरफ से पर्सनल लोन देने की गतिविधि बढ़ सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के मुताबिक भारत एक नए अनसिक्योर्ड क्रेडिट ग्रोथ साइकिल में एंट्री कर रहा है और इसमें पर्सनल लोन की बड़ी भूमिका रहेगी। यूबीएस ने इसके पीछे बैंकों और एनबीएफसी की बेहतर एसेट क्वालिटी, सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी और कर्ज देने को लेकर बढ़ती तैयारी को प्रमुख वजह बताया है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि पर्सनल लोन की ब्याज दरें तुरंत कम हो जाएंगी क्योंकि कर्ज देने की क्षमता बढ़ना एक बात है और ब्याज दर घटना दूसरी बात है। यूबीएस ने सीआरआईएफ के अगस्त 2026 के डेटा का हवाला देते हुए कहा है कि बैंकों में पर्सनल लोन की सालाना ग्रोथ करीब 9% रही, जो करीब दो साल का सबसे तेज ग्रोथ रेट है। वहीं एनबीएफसी के पर्सनल लोन पोर्टफोलियो में ग्रोथ करीब 30% सालाना रही। यूबीएस के मुताबिक एनबीएफसी के पर्सनल लोन की ग्रोथ मार्च 2025 में 16% थी, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 30% हो गई। एनबीएफसी के पर्सनल लोन बुक में मिड और बड़े टिकट वाले लोन की हिस्सेदारी करीब 75% बताई गई है। पर्सनल लोन ग्रोथ के पीछे सिस्टम में मौजूद अतिरिक्त लिक्विडिटी भी एक बड़ी वजह है। भारतीय रिजर्व बैंक की विशेष विंडो के तहत बैंकों ने 31 अगस्त 2026 तक करीब 127 अरब डॉलर एफसीएनआरबी डिपॉजिट के जरिए जुटाए। यूबीएस को इन इनफ्लो से बैंकिंग सिस्टम में करीब 12-13 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त लिक्विडिटी बनने की उम्मीद है। सात सितंबर तक बैंकिंग सिस्टम की सरप्लस लिक्विडिटी रिकॉर्ड 11.6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। यूबीएस के मुताबिक सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी आने से बैंकों और एनबीएफसी के पास कर्ज देने की क्षमता बढ़ी है, हालांकि इस पूरी अतिरिक्त लिक्विडिटी का तुरंत लोन में बदलना जरूरी नहीं है और इसका पूरा असर लोन बुक में दिखने में समय लगेगा। इसके साथ एक और पहलू है कि रिजर्व बैंक इस अतिरिक्त लिक्विडिटी को सिस्टम से सोख भी रहा है। 17 सितंबर को ही रिजर्व बैंक ने वीआरआरआर नीलामी के जरिए बैंकिंग सिस्टम से करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये निकाले, यानी पूरी लिक्विडिटी लोन में नहीं जाएगी। ब्याज दर को लेकर सवाल उन लोगों के लिए सबसे अहम है जो आने वाले दिनों में पर्सनल लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं। यूबीएस की रिपोर्ट मुख्य रूप से क्रेडिट ग्रोथ और एसेट क्वालिटी पर है, ब्याज दर घटने का कोई संकेत इसमें नहीं है। उलटे यूबीएस को अगले वित्त वर्ष में फंडिंग कॉस्ट करीब 15-20 बेसिस पॉइंट बढ़ने की उम्मीद है, हालांकि मौजूदा लिक्विडिटी में वो इसका असर संभालने लायक मानता है। पर्सनल लोन आम तौर पर अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए इसकी कीमत तय करते समय बैंक ग्राहक के क्रेडिट रिस्क को भी देखते हैं और अपनी फंडिंग कॉस्ट, ग्राहक की क्रेडिट प्रोफाइल तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा के मुताबिक ब्याज दर तय कर सकते हैं। यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में गोल्ड लोन के बढ़ते चलन को भी पर्सनल लोन की ग्रोथ से जोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अनसिक्योर्ड क्रेडिट यानी बिना किसी सिक्योरिटी के लिए जाने वाले कर्ज की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी के करीब 6% से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 10% हो गई थी और इसके बाद ये अनुपात स्थिर रहा है। दूसरी तरफ गोल्ड लोन का आकार वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी के करीब 1% से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में करीब 5% हो गया। यूबीएस का अनुमान है कि सोने की कीमतों में स्थिरता आने पर गोल्ड लोन की ग्रोथ की रफ्तार कम हो सकती है, जिससे पर्सनल लोन के लिए जगह बन सकती है। अनसिक्योर्ड लोन सेगमेंट में एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। यूबीएस के मुताबिक एनबीएफसी के पर्सनल लोन में 1 से 30 दिन तक की देरी वाले खातों का अनुपात अगस्त 2026 में घटकर 1.8% रह गया, जब

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!