उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर आतिशबाजी और प्रदूषण को लेकर उठे सवालों पर सोमवार को अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की और उन्हें यह देखकर अच्छा लगा। राजस्व विभाग के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग पर्व और त्योहार मनाते हैं, तभी कुछ लोगों को प्रदूषण दिखने लगता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण हो गया। अरे, हमने कहा प्रदूषण हो गया, वह समाप्त भी हो जाएगा, काहे चिंता कर रहे हो। जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उनको कोई बोलता नहीं। अगर पब्लिक एक दिन पटाखा, आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया। हुआ तो समाप्त भी हो जाएगा, वो समस्या नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि अच्छा किया लोगों ने, बहुत धूमधाम और धड़ाके के साथ दीपावली मनाई और खूब आतिशबाजी की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था और लोगों से खुलकर त्योहार मनाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी अयोध्या में आतिशबाजी में शामिल हुए थे। योगी ने कहा कि जब गलत होता है तो उसकी बात नहीं होती, लेकिन पर्व और त्योहार में कोई खुशी मनाता है तो लोगों को तभी प्रदूषण याद आने लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि धनतेरस के दिन बाजारों में खूब चहल-पहल थी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले प्रतिभा को उसके मुताबिक काम नहीं मिलता था, जिसके कारण प्रदेश का युवा पलायन करता था। यूपी का युवा देश और दुनिया को अपनी मेहनत का लाभ देता था, जबकि प्रदेश विपन्न रहता था और उसके साथ भेदभाव होता था। सीएम योगी ने कहा कि पहले बिना सिफारिश और लेन-देन के कोई नियुक्ति नहीं होती थी और नियुक्ति आयोग बंधक बने हुए थे। उन्होंने उस व्यवस्था को 'सैफई सिंडिकेट' करार दिया और कहा कि उस समय शासन में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसे लोग बैठे थे। भर्ती प्रक्रिया में भी ऐसा ही होता था कि परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति किसी दूसरे को मिल जाती थी।
'पर्व मनाते ही लोगों को प्रदूषण दिखने लगता है', आतिशबाजी पर सवालों को सीएम योगी ने दिया करारा जवाब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली पर आतिशबाजी और प्रदूषण को लेकर उठे सवालों पर सोमवार को अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की और उन्हें यह देखकर अच्छा ल
NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




