|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पीलीभीत में पालिका का बुलडोजर चला, बिना सूचना ध्वस्त कीं 12 दुकानें, दुकानदारों में रोष

पीलीभीत शहर के नकटादाना चौराहा स्थित ईओ आवास परिसर में मंगलवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के रास्ते में आ रहीं 12 दुकानों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीं

NRI Post Hindi Desk · 77 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पीलीभीत में पालिका का बुलडोजर चला, बिना सूचना ध्वस्त कीं 12 दुकानें, दुकानदारों में रोष
📷 NRI Post Hindi Desk

पीलीभीत शहर के नकटादाना चौराहा स्थित ईओ आवास परिसर में मंगलवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के रास्ते में आ रहीं 12 दुकानों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया। इस दौरान परिसर में चल रहे अस्थायी पुलिस बूथ को भी ध्वस्त कर दिया गया। पालिका प्रशासन का कहना है कि पीपीपी मॉडल पर यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है, जो इन दुकानों के कारण लंबे समय से अटका हुआ था। प्रभावित दुकानदारों ने पालिका पर बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें विस्थापन, मुआवजे और नए कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन में प्राथमिकता का आश्वासन दिया गया था, लेकिन लिखित में कुछ नहीं दिया गया। पालिका ने 10 जून को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया था, जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। दुकानदारों का आरोप है कि सोमवार शाम को वार्ता की बात कही गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह बिना किसी सूचना के ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। व्यापारियों ने अब इस मामले में न्यायालय जाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वे कई दशकों से यहां व्यापार कर रहे थे और पालिका द्वारा आवंटित भूमि पर अपनी लागत से दुकानों का निर्माण किया था। नगर पालिका ईओ संजीव कुमार के अनुसार नोटिस के बाद कई बार रिमाइंडर भी भेजे गए, लेकिन दुकानदारों ने जगह खाली नहीं की, जिसके चलते प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदार अपना सामान निकालते देखे गए, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है और अब वे कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!