|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन, राजू तिर्की के काफिले से यूपी के दो लाइसेंसी हथियार जब्त

पलामू में लाइसेंसी हथियारों के बल पर रौब दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोककर दो लाइसेंसी हथियार जब्त किए। जानकारी

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन, राजू तिर्की के काफिले से यूपी के दो लाइसेंसी हथियार जब्त
📷 NRI Post Hindi Desk

पलामू में लाइसेंसी हथियारों के बल पर रौब दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोककर दो लाइसेंसी हथियार जब्त किए। जानकारी के अनुसार, राजू तिर्की का काफिला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा इलाके में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। काफिले में दो व्यक्ति बॉडीगार्ड के रूप में मौजूद थे, जिनके पास लाइसेंसी हथियार थे। इसकी जानकारी मिलने पर पलामू पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और काफिले की जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों हथियारों के लाइसेंस उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से जारी होने की बात सामने आई। पुलिस वेरिफिकेशन में यह भी पता चला कि हथियारों के संबंध में पलामू जिला प्रशासन और पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, और इन हथियारों के पलामू में इस्तेमाल या आवाजाही की कोई जानकारी न तो जिला प्रशासन को थी और न ही स्थानीय थाने को। इसके बाद पुलिस राजू तिर्की को पूछताछ के लिए मेदिनीनगर टाउन थाना ले आई और पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया, जबकि दोनों हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अब लाइसेंस की सत्यता और हथियारों से संबंधित अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के बल पर रौब दिखाने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई कर रही है, और राजू तिर्की के काफिले से उत्तर प्रदेश के दो लाइसेंसी हथियार मिले हैं, जिनकी पलामू में कोई एंट्री नहीं है और न ही जिला पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। एसपी ने स्पष्ट किया कि शांति-व्यवस्था और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!