|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पश्चिम चंपारण में पति ने पत्नी को गंडक नदी में फेंका, मछुआरों ने तेज धारा से बाहर निकाल बचाई जान

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध सेतु (धनहा पुल) से मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। नदी की तेज धारा में बह रही महिला को सेम

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध सेतु (धनहा पुल) से मंगलवार की रात एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को गंडक नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। नदी की तेज धारा में बह रही महिला को सेमरबारी ठोकर के समीप मछली मार रहे मछुआरों और ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पहुंची भितहा पुलिस महिला को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भितहा ले गई, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपा कुमारी ने बताया कि महिला ने अपना नाम प्रियंका साहनी पति त्रिभुवन मद्धेशिया कोलूहा, थाना कोठीबारी, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश बताया है। महिला का मायका लवनहा, थाना पिपराइच है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति त्रिभुवन मद्धेशिया उसे बाइक से धनहा पुल पर लेकर पहुंचा था और पुल पर पहुंचने के बाद उसने उसे उठाकर गंडक नदी में फेंक दिया। नदी की तेज धारा में बहती हुई महिला काफी दूर तक चली गई। इसी दौरान भितहा थाना क्षेत्र के सेमरबारी ठोकर के समीप नदी में मछली मार रहे मछुआरों की नजर उस पर पड़ी। मछुआरों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सभी की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना की जानकारी भितहा पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भितहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और उपचार के बाद महिला को स्वस्थ बताया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को फिलहाल थाना में सुरक्षित रखा गया है और उसके स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है तथा उनके थाने पहुंचने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति पर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है और घटना धनहा थाना क्षेत्र की है। महिला की ओर से आवेदन मिलने के बाद पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!