पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में सोमवार शाम कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। आसनसोल के कुमारडीह 'ए' कोलियरी में लिफ्ट खराब होने के कारण ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के करीब 12 से 14 मजदूर जमीन से लगभग 200 फीट नीचे फंस गए। घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई और खदान में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना ईसीएल के बंकोला एरिया के कुमारडीह 'ए' कोलियरी की है, जहां सोमवार शाम मजदूर खदान के अंदर आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट में सवार थे, जिसे स्थानीय भाषा में 'डोली' कहा जाता है। इसी दौरान लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और मजदूर जमीन के नीचे फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट को ऑपरेट करने वाली तार या रस्सी इंजन रूम में लगे ड्रम में उलझ गई थी, जिससे लिफ्ट का संचालन अचानक बंद हो गया और मजदूर नीचे ही फंस गए। खदान में फंसे मजदूरों की संख्या को लेकर अधिकारियों और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं, जहां शुरुआती जानकारी में 14 मजदूरों के फंसे होने की बात कही गई थी, वहीं बाद में ईसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 10 से 12 मजदूर नीचे फंसे हुए हैं और ट्रेड यूनियन प्रतिनियों ने यह संख्या 12 से 14 के बीच बताई है, हालांकि अभी तक फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही खदान में बचाव और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया और लिफ्ट की रस्सी को ड्रम से छुड़ाने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए ड्रम को उल्टी दिशा में घुमाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रस्सी को सुरक्षित तरीके से खोलकर लिफ्ट का संचालन दोबारा शुरू किया जा सके। ट्रेड यूनियन नेता मिंटू बनर्जी ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर होने में कितना समय लगता है, इस पर रेस्क्यू ऑपरेशन की टाइमिंग निर्भर करेगी और उन्होंने आशंका जताई कि मजदूरों को बाहर निकालने में दो से तीन घंटे और लग सकते हैं, साथ ही यह भी बताया कि नीचे फंसे मजदूरों को रस्सी की मदद से पीने का पानी, ड्राई फ्रूट्स और अन्य खाने-पीने की चीजें पहुंचाई जा रही हैं। ईसीएल के एक अधिकारी के मुताबिक, खदान के अंदर ताजी हवा की कोई कमी नहीं है और नीचे फंसे मजदूर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं तथा उनसे संपर्क बना हुआ है। स्थानीय विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता खदान में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है और उन्होंने बताया कि मजदूर नीचे से प्रतिक्रिया दे रहे हैं तथा उन तक भोजन भी पहुंचाया जा चुका है, वहीं विधायक ने कहा कि हादसा कैसे हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बरती गई या नहीं, इसकी जांच मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के बाद की जानी चाहिए और इसके बाद ट्रेड यूनियनों, सुरक्षा समितियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी तथा अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना के बाद कोयला खदानों में मजदूरों को लाने और ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि मजदूरों का दावा है कि कुछ महीने पहले ही लिफ्ट की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद इसमें दोबारा तकनीकी खराबी आ गई और मजदूरों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी डोली के फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं तथा इसकी रस्सी को लेकर भी समस्याएं सामने आई थीं।
पश्चिम बंगाल की कोयला खदान में हादसा, 200 फीट नीचे फंसे 12 से 14 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में सोमवार शाम कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। आसनसोल के कुमारडीह 'ए' कोलियरी में लिफ्ट खराब होने के कारण ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के करीब 12 से 14 मजदूर जमी
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


