|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल, माकपा ने ताला तोड़कर पार्टी दफ्तर पर दोबारा किया कब्जा

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल थम नहीं रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के पलता स्थित बादामतला में शनिवार शाम माकपा के नेताओं और समर्थकों ने ताला तोड़कर अपने पार्टी कार्यालय पर दोबारा कब्जा कर लिया। सीपीआई-ए

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल थम नहीं रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के पलता स्थित बादामतला में शनिवार शाम माकपा के नेताओं और समर्थकों ने ताला तोड़कर अपने पार्टी कार्यालय पर दोबारा कब्जा कर लिया। सीपीआई-एम की राज्य कमेटी की सदस्य गार्गी चटर्जी और जिला सचिव पलाश दास की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए हथौड़े से कार्यालय का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। आरोप है कि गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी दफ्तर पर ताला लगा दिया था। दरअसल, बुधवार को गंगा आरती के आयोजन की लागत को लेकर गार्गी चटर्जी के बयान पर माकपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। गार्गी ने आरोप लगाया था कि गंगा आरती कार्यक्रम के नाम पर बीजेपी नेता कट मनी वसूल रहे हैं। इसके विरोध में गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ता पलता के बादामतला स्थित माकपा दफ्तर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में माकपा की एक महिला कार्यकर्ता घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ताला लगा दिया। इस घटना के विरोध में माकपा नेताओं ने शनिवार को वहां विरोध रैली निकाली। इसमें पार्टी दफ्तर पर ताला लगाए जाने और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के खिलाफ विरोध जताया गया। फिर समर्थकों ने ताला तोड़कर वहां कब्जा कर लिया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!