|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 78 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने तीन निदेशकों को दबोचा

उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा ने ठगी और गबन के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुरादाबाद से ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गलशहीद में दर्

NRI Post Hindi Desk · 61 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 78 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने तीन निदेशकों को दबोचा
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा ने ठगी और गबन के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मुरादाबाद से ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गलशहीद में दर्ज इस मामले में लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी और कार्रवाई के दौरान आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मुरादाबाद के अलग-अलग इलाकों से तीनों आरोपियों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में फुरकान अहमद को कटघर से, फिरासत अली को मूंढापांडे से और इब्राहिम सैफी को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी इस धोखाधड़ी की साजिश में शामिल थे और इन्होंने मिलकर आम जनता को कम समय में पैसे दोगुने करने जैसी लोक-लुभावनी योजनाओं का झांसा दिया। जांच में सामने आया है कि ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी के निदेशकों और एजेंटों ने मिलकर एक साजिश रची थी, जिसके तहत कंपनी की बातों में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई इसमें निवेश कर दी। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में कुछ लोगों को रिफंड भी दिया गया, ताकि जाल में और ज्यादा लोग फंस सकें और बेरोजगार युवकों को भी ग्राहक और एजेंट बनाकर भारी मात्रा में धन जुटाया गया। आरोप है कि कंपनी के संचालकों और एजेंटों ने निवेशकों के करीब 78 करोड़ रुपये हड़प लिए और आपस में बांट लिए, जिसके बाद वे कंपनी बंद कर फरार हो गए। बता दें कि ग्रीन रे इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों और थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है। अब गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की छानबीन जारी है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!