|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

'पहले सबूत दिखाओ, फिर कार्रवाई करो', इमरान खान ने मुंबई पुलिस की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी नागरिकता को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। इमरान ने 17 अक्टूबर को विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस क

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी नागरिकता को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। इमरान ने 17 अक्टूबर को विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। लेकिन इस जवाब में उन्होंने सिर्फ अपना पक्ष नहीं रखा, बल्कि अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे हैं। इमरान ने साफ कहा है कि अगर उनके भारतीय नागरिकता पंजीकरण को रद्द करने जैसी बड़ी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है, तो पहले उन्हें वे सभी दस्तावेज और सबूत दिखाए जाएं, जिनके आधार पर यह कदम उठाने की तैयारी है। इमरान का सीधा सवाल है कि जब तक उन्हें पता ही नहीं होगा कि उनके खिलाफ मामला किस आधार पर बनाया गया है, तब तक वह अपना बचाव कैसे करेंगे। एमजीएम लीगल के जरिए दाखिल जवाब में इमरान ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उसे सिर्फ कार्रवाई की वजह बताना काफी नहीं है। अधिकारियों को उन सबूतों और दस्तावेजों की जानकारी भी देनी चाहिए, जिनके आधार पर उन्होंने कोई राय बनाई है। इमरान के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति को पूरी जानकारी देना जरूरी है, ताकि वह आरोपों को समझ सके, उनका जवाब दे सके और जरूरत पड़ने पर उन पर सवाल भी उठा सके। ऐसे में इमरान चाहते हैं कि विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय उनके सामने पूरा मामला रखे, न कि अधूरी जानकारी के आधार पर उनसे जवाब मांगता रहे। इस मामले में इमरान ने मुंबई पुलिस की रिपोर्ट का भी खास तौर पर जिक्र किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जिन दस्तावेजों या दूसरी सामग्री के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है, वह उन्हें पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई है। अपने जवाब में उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की ओर से इस मामले में जमा की गई रिपोर्ट समेत जरूरी सामग्री उन्हें नहीं दी गई है। इमरान का तर्क है कि अगर इसी रिपोर्ट या दूसरे दस्तावेजों के आधार पर उनके पंजीकरण को रद्द करने की संभावित कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है, तो उन्हें भी उन दस्तावेजों को देखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। आखिर मामला उनके अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए वह यह जानना चाहते हैं कि अधिकारियों के पास उनके खिलाफ क्या जानकारी मौजूद है। इमरान ने यह भी सवाल उठाया कि पूरे मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश तक नहीं की गई। उनके मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज होने के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने उनका बयान रिकॉर्ड करने का प्रयास भी नहीं किया। इमरान का कहना है कि अगर पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट तैयार करके विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को भेजी है, तो उसमें उनका पक्ष भी शामिल होना चाहिए था। उनका मानना है कि किसी भी मामले में निष्पक्ष फैसला लेने के लिए सभी पक्षों की बात सुनना जरूरी है। अगर एक पक्ष की जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है और दूसरे पक्ष को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं मिलता, तो उस प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है। इमरान ने अपने जवाब में कारण बताओ नोटिस के आधारों को भी अस्पष्ट और एक-दूसरे से विरोधाभासी बताया है। उनका कहना है कि नोटिस में दी गई वजहें साफ नहीं हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिर किस आधार पर उनके पंजीकरण को रद्द करने पर विचार किया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने अधिकारियों से उन सभी दस्तावेजों और सबूतों को उपलब्ध कराने की मांग की है, जिनके आधार पर उन्होंने उनके पंजीकरण को लेकर अपनी शुरुआती राय बनाई है। इमरान के मुताबिक, पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वह तथ्यों के साथ अपना जवाब दे पाएंगे और नोटिस में उठाए गए सवालों का सही तरीके से सामना कर सकेंगे। इमरान की पूरी दलील का सबसे अहम हिस्सा निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है। उन्होंने कहा है कि कानून के तहत उन्हें अपनी बात रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि अधिकारियों की ओर से इस्तेमाल की गई रिपोर्ट और दूसरी सामग्री उनके साथ साझा की जाए। इमरान का मानना है कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही किसी भी सरकारी फैसले का अहम हिस्सा होनी चाहिए। अगर उनके खिलाफ कोई

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!