|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
विचार

'पहले दिमागी नक्सल बुलाते हैं, फिर चुपचाप उनकी मांगें मान लेते हैं': जयराम रमेश का पीएम पर तीखा हमला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री के इस बयान ने तुरंत राजनीतिक सियासत गरम

NRI Post Hindi Desk · 101 दिन पहले · अपडेट 8 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'पहले दिमागी नक्सल बुलाते हैं, फिर चुपचाप उनकी मांगें मान लेते हैं': जयराम रमेश का पीएम पर तीखा हमला
📷 NRI Post Hindi Desk

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'दिमागी नक्सल' शब्द का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री के इस बयान ने तुरंत राजनीतिक सियासत गरमा दी है, और कांग्रेस पार्टी ने मौके का फायदा उठाते हुए सरकार पर पलटवार शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि यह सत्ता पक्ष का पुराना और घिसा-पिटा राजनीतिक दांव है। जयराम रमेश ने कहा कि दो या तीन साल पहले प्रधानमंत्री अपने विरोधियों को 'अर्बन नक्सल' कहा करते थे, और अब उन्होंने नया शब्द 'दिमागी नक्सल' गढ़ लिया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब 'अर्बन नक्सल' की परिभाषा पूछे जाने पर संसद में सवाल उठा था, तो गृह मंत्री ने स्पष्ट जवाब दिया था कि 'अर्बन नक्सल' जैसी कोई चीज़ नहीं है और न ही इसकी कोई आधिकारिक परिभाषा मौजूद है। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की यही कार्यशैली है, वे पहले किसी वर्ग को नक्सल या देशद्रोही करार देते हैं और बाद में उन्हीं की मांगों को स्वीकार कर लेते हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए दावा किया कि आरक्षण को लेकर उठाई जा रही जाति जनगणना की मांग को कुछ समय पहले तक शहरी नक्सलियों की सोच बताया जाता था, लेकिन आज सरकार ने स्वयं ही जाति जनगणना का निर्णय ले लिया है। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के लाल किले के भाषण को पूरी तरह राजनीतिक बताते हुए कहा कि इस भाषण में कोई नई बात नहीं थी, बल्कि वही पुराने दावे दोहराए गए जो पहले भी कई बार किए जा चुके हैं। उधर, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग समाज को गलत दिशा में ले जाने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं और ऐसे तत्वों की पहचान करना आवश्यक है। उन्होंने नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ अपनी सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि इन आंदोलनों ने देश के लाखों युवाओं का भविष्य तबाह किया है और कई परिवारों को तहस-नहस कर दिया है, इसलिए इन चुनौतियों को समाप्त करना देश की प्राथमिकता है।

🔔 विचार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!