पाकिस्तानी ड्रामा शोज की दीवानगी सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में भी इन शोज को खूब देखा और पसंद किया जाता है, लेकिन अब पाकिस्तानी एक्टर्स जरार खान और काशिफ अफ्रीदी ने अपनी ही ड्रामा इंडस्ट्री की हकीकत पर सवाल उठाए हैं। दोनों का कहना है कि पाकिस्तानी शोज में देश की सांस्कृतिक विविधता, अलग-अलग भाषाओं और धार्मिक समुदायों को वो जगह नहीं मिलती, जिसके वे हकदार हैं। जरार खान ने बताया कि पाकिस्तान की ड्रामा इंडस्ट्री पाकिस्तान का असली कल्चर बिल्कुल नहीं दिखाती है और जब वह किसी प्रोड्यूसर से ऐसा ड्रामा बनाने की बात करते हैं जिसमें कराची के एक मोहल्ले में सिख, हिंदू और ईसाई परिवार रहते हों, तो प्रोड्यूसर मना कर देता है। जरार ने आगे कहा कि पाकिस्तान में 60 प्रतिशत पंजाबी बोलने वाले हैं, लेकिन ड्रामा में उर्दू में बात हो रही है, जबकि पश्तून और सिंधी भाषी भी नहीं दिखाए जाते हैं। काशिफ अफ्रीदी ने भी अपनी राय जोड़ी और कहा कि पाकिस्तान में अपना खुद के कल्चर और भाषा को भी ठीक से नहीं दिखाया जाता है और पाकिस्तानी शोज में हिजाबी महिला को लीड के तौर पर भी नहीं दिखाया जाता है। एक पाकिस्तानी डॉक्टर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक ब्रांड शूट के दौरान उनके हाईअर मैनेजमेंट ने उन्हें अपने बाल दिखाने और हिजाब ढीला करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने वह शूट करने से मना कर दिया। इस बहस ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पर्दे पर दिखने के लिए लोगों को अपनी पहचान से समझौता करना पड़ता है, क्योंकि सिनेमा और टीवी का काम सिर्फ खूबसूरत कहानियां दिखाना नहीं, बल्कि समाज की विविधता को भी जगह देना है।
पाकिस्तानी ड्रामों में हिंदू-सिख और हिजाबी महिलाएं गायब, एक्टर्स ने खोली इंडस्ट्री की पोल
पाकिस्तानी ड्रामा शोज की दीवानगी सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में भी इन शोज को खूब देखा और पसंद किया जाता है, लेकिन अब पाकिस्तानी एक्टर्स जरार खान और काशिफ अफ्रीदी ने अपनी ही ड्रामा इं
NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
