सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक भीषण हादसा सामने आया, जब चीन की ओर से बनाए जा रहे एक डैम का एक हिस्सा ढह गया और पानी की तेज धारा आबादी वाले इलाकों की ओर बह निकली। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना तारबेला बांध की पांचवीं विस्तार परियोजना यानी टी-5 के निर्माण स्थल पर हुई, जहां चट्टान का एक हिस्सा ढह गया। वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस हादसे की पुष्टि की है। इस बांध का निर्माण चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड कर रही थी, यानी इस परियोजना का ठेका चीन के पास था। वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार कनेक्टिंग टनल की खुदाई के दौरान कमजोर चट्टान ढहने से पानी टनल और निर्माणाधीन पावर हाउस क्षेत्र में घुस गया। घटना के बाद तुरंत ही यहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई और निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया। हादसे में एक मजदूर के बहने की भी खबर है, जिसे बाद में रेस्क्यू कर लिया गया। डॉन वेबसाइट के अनुसार सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। स्वाबी के डिप्टी कमिश्नर नसरुल्लाह खान ने बताया कि अनिवार्य कारणों से बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिससे सिंधु नदी में पानी का बहाव और स्तर बढ़ सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सिंधु नदी में नहाने, तैरने या नाव चलाने से पूरी तरह बचें। डॉन ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें डैम का हिस्सा ढहने के बाद पानी की काफी तेज बहाव देखने को मिलता है और इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन जाती है, जहां लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो जाते हैं। यह परियोजना 1530 मेगावाट क्षमता की है और इसका पूरा होने का समय जून 2028 तय है। इससे पहले जुलाई में भी कॉफरडैम ढहने की घटना हुई थी, जिसमें ठेकेदार, सलाहकार और वापडा को जिम्मेदार ठहराया गया था। परियोजना की लागत 82 अरब रुपये से बढ़कर 317 अरब रुपये हो गई है। इस डैम के लिए विश्व बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक से फंडिंग मिल रही है और पूरा होने पर तारबेला की कुल क्षमता 4,888 से बढ़कर 6,418 मेगावाट हो जाएगी। बड़े निर्माण के मामले में पाकिस्तान की क्षमता सीमित मानी जाती है और वह ऐसे कामों के लिए चीन पर निर्भर रहता है, जबकि इस हादसे ने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाकिस्तान में चीन के ठेके पर बन रहे डैम का हिस्सा ढहा, पानी की तेज धारा आबादी में घुसी, इमरजेंसी घोषित
सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक भीषण हादसा सामने आया, जब चीन की ओर से बनाए जा रहे एक डैम का एक हिस्सा ढह गया और पानी की तेज धारा आबादी वाले इलाकों की ओर बह निकली। रिपोर्ट के अनुसा
NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

