पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार, आईईडी और नशीले पदार्थ मंगवाकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के मामले में बब्बर खालसा के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर को विशेष एनआईए अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। परमिंदर सिंह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है और पिछले चार साल पांच महीने से जेल में बंद है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आरोपित के खिलाफ जुटाए गए सबूत मामले में उसकी संलिप्तता दर्शाते हैं, ऐसे में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत उसे जमानत नहीं दी जा सकती। एनआईए के अनुसार पांच मई 2022 को मधुबन के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने एक इनोवा कार को रोककर तलाशी ली थी। इस कार से तीन आईईडी, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 31 कारतूस, छह मोबाइल फोन और 1.30 लाख रुपये कैश बरामद हुआ था। कार में परमिंदर सिंह के साथ तीन अन्य आरोपित भी सवार थे। इस मामले की जांच गृह मंत्रालय के आदेश पर हरियाणा पुलिस की ओर से एनआईए को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए ड्रोन से हथियार और विस्फोटक भेजता था। परमिंदर सिंह आतंकी रिंदा के संपर्क में था और उसने न केवल हथियारों की खेप पहुंचाने में भूमिका निभाई, बल्कि अन्य आरोपितों को भी संगठन से जोड़ा और सीमा क्षेत्र में डिलीवरी के नए ठिकाने तलाशे। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि आरोपित चार साल पांच महीने से जेल में बंद है और सह-आरोपित सुखबीर सिंह उर्फ जशन को जमानत मिल चुकी है। वहीं, एनआईए ने अदालत को बताया कि 164 गवाहों में से अब तक 72 की गवाही हो चुकी है और बाकियों की गवाही बाकी है। एजेंसी ने यह भी बताया कि आरोपित के खिलाफ सात अन्य मामले भी दर्ज हैं। इन सभी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपित को जमानत देने से इनकार कर दिया।
पाकिस्तान से हथियार और आईईडी तस्करी मामले में बब्बर खालसा आतंकी परमिंदर सिंह को जमानत नहीं, एनआईए अदालत ने खारिज की याचिका
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार, आईईडी और नशीले पदार्थ मंगवाकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के मामले में बब्बर खालसा के आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर को विशेष एनआईए अदालत से कोई र
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



