|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

पासपोर्ट के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, एम्स पटना में तीन दिवसीय विशेष शिविर शुरू

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब एम्स पटना के डॉक्टरों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल पासपोर्ट सेवा-आपके द्व

NRI Post Hindi Desk · 21 दिन पहले · अपडेट 6 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पासपोर्ट के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, एम्स पटना में तीन दिवसीय विशेष शिविर शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब एम्स पटना के डॉक्टरों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर पासपोर्ट कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल पासपोर्ट सेवा-आपके द्वार के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने एम्स पटना परिसर में तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप शुरू किया है। तीन से पांच नवंबर तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से संस्थान के डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके परिवार के लोगों को परिसर में ही पासपोर्ट संबंधी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने की सुविधा मिल रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से आयोजित इस विशेष शिविर में कुल 165 आवेदकों को सुविधा देने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए प्रतिदिन 55 आवेदकों के अप्वाइंटमेंट निर्धारित किए गए हैं। मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी की जा रही हैं, जिससे आवेदकों का समय और दूरी दोनों बच रहे हैं। शिविर का उद्घाटन मंगलवार को एम्स पटना के निदेशक प्रोफेसर (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से विशेष शिविरों, सार्वजनिक सलाह और महत्वपूर्ण घोषणाओं से संबंधित सूचनाएं अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा की जाती हैं। इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल आरपीओ पटना को फॉलो करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें विशेष शिविरों और पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी एवं नवीनतम अपडेट मिलते रहें। यह पहल संस्थान से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि अब उन्हें पासपोर्ट के काम के लिए अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा और परिसर में ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!