|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पिता की मौत के बाद मां के संघर्ष से रोशनी बनीं एसएसबी कांस्टेबल, अब बीपीएससी का लक्ष्य

पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड के पदुमकेर गांव की रहने वाली रोशनी कुमारी की सफलता की कहानी यह साबित करती है कि विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों को मात देकर भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रोशनी के सिर

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पिता की मौत के बाद मां के संघर्ष से रोशनी बनीं एसएसबी कांस्टेबल, अब बीपीएससी का लक्ष्य
📷 NRI Post Hindi Desk

पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड के पदुमकेर गांव की रहने वाली रोशनी कुमारी की सफलता की कहानी यह साबित करती है कि विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों को मात देकर भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रोशनी के सिर से वर्ष 2011 में पिता रामजतन सिंह का साया उठ गया था, जो चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर प्रशासनिक अधिकारी बने। पति के निधन के बाद मां चंद्रावती देवी के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पति की इच्छा तथा बेटी के सपनों को ही अपना सबसे बड़ा संकल्प बना लिया। मां के इसी अटूट विश्वास और संघर्ष ने रोशनी को हर कदम पर मजबूती दी। रोशनी की शुरुआती शिक्षा पताही में ही पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उस दौर में ग्रामीण इलाके से बेटियों को पढ़ाकर शहर भेजना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन मां चंद्रावती देवी ने सामाजिक और पारिवारिक बाधाओं की परवाह किए बिना बेटी की शिक्षा में कोई आंच नहीं आने दी। वर्ष 2019 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोशनी ने राष्ट्र सेवा में जाने का पक्का इरादा कर लिया और अपनी मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2020 में सशस्त्र सीमा बल की भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर एसएसबी में कांस्टेबल के रूप में चुनी गईं। वर्दी पहनने के बाद भी उनका हौसला थाम नहीं है और अब वह बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी कर रही हैं। रोशनी का मानना है कि जब इंसान अपने लक्ष्य के लिए संघर्ष करना सीख जाता है, तो सफलता के रास्ते खुद-ब-खुद खुल जाते हैं। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि बेटियां केवल घर की लक्ष्मी ही नहीं, बल्कि परिवार का सौभाग्य और सम्मान होती हैं, और सही मार्गदर्शन तथा अवसर मिलने पर बेटियां हर मुकाम को हासिल कर सकती हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!