राजस्थान के अजमेर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिता के अपमान का बदला लेने के लिए एक बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी 20 वर्षीय अजय कुमार रेगर ने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामला सावर थाना क्षेत्र के टांकावास गांव का है, जहां दीपावली से पहले मृतक राकेश रेगर और अजय के पिता सोहनलाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें कथित तौर पर सोहनलाल का अपमान हुआ था। इसी बात से आहत होकर अजय के मन में राकेश के खिलाफ गहरी रंजिश पैदा हो गई, जो धीरे-धीरे बदले की भावना में बदल गई और उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे राकेश बाइक लेकर घर से निकला था, इसी दौरान अजय और उसका नाबालिग साथी उसे शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। तीनों टांकावास गांव से कुछ दूर नई कुई जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे, जहां उन्होंने देशी शराब पी और आरोपियों ने राकेश को ज्यादा शराब पिला दी, जिससे वह काफी नशे में हो गया। जब राकेश बाइक से जाने लगा, तो अजय ने बाइक में लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया और उसकी छाती पर बैठ गया, फिर पास में पड़े करीब तीन किलो वजनी पत्थर से उसके सीने, चेहरे और ठोड़ी पर हमला किया, जिसमें नाबजिग साथी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस का दावा है कि राकेश पर पत्थर से करीब 15 से 20 वार किए गए, जिससे गंभीर चोटों और ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने राकेश का शव और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ दी, ताकि शव और बाइक एक साथ मिलने पर लोग इसे सड़क दुर्घटना समझें, और इसके बाद दोनों पैदल अपने घर चले गए और सो गए। दूसरी तरफ, राकेश के घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और मृतक के भाई नंदलाल रेगर ने पुलिस को शिकायत दी तथा अजय पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम, मोबाइल फोरेंसिक यूनिट, एमओबी टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली, और शुरुआती जांच में पता चला कि राकेश की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि गंभीर चोटों के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अजय कुमार रेगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने 20 वर्षीय अजय कुमार रेगर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। अजय को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
पिता के अपमान का बदला: शराब के बहाने बुलाया, 3 किलो पत्थर से 20 वार कर युवक की हत्या
राजस्थान के अजमेर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिता के अपमान का बदला लेने के लिए एक बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरो
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




