|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

पीएनबी घोटाला: 350 खाताधारकों की शिकायत, 20 करोड़ से अधिक की हेरफेर, सीबीआई जांच शुरू

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कर्मियों द्वारा खाताधारकों की रकम में हेरफेर का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में खाताधारक बैंक पहुंचे और अ

NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पीएनबी घोटाला: 350 खाताधारकों की शिकायत, 20 करोड़ से अधिक की हेरफेर, सीबीआई जांच शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कर्मियों द्वारा खाताधारकों की रकम में हेरफेर का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में खाताधारक बैंक पहुंचे और अपने खातों की जांच कराने के बाद रकम में हेरफेर की शिकायतें दर्ज कराईं। बैंक में शिकायत दर्ज कराने वाले खाताधारकों की संख्या 350 से अधिक हो चुकी है, जबकि पुलिस को भी करीब 10 और शिकायती पत्र मिले हैं। इन शिकायतों के आधार पर हेरफेर की गई रकम 20 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने शुरू कर दी है, वहीं बैंक की ओर से भी आंतरिक जांच चल रही है। बुधवार को श्रीचंद की तहरीर पर बीटा-दो कोतवाली पुलिस ने बैंककर्मियों के खिलाफ खाताधारकों की जमा राशि और एफडी तोड़कर करोड़ों रुपये की हेरफेर का केस दर्ज किया था, जिसमें 21 खाताधारकों की 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम में हेरफेर का आरोप है। गुरुवार को खातों की जांच कराने के बाद 350 से अधिक पीड़ितों ने खाते खाली होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिससे गड़बड़ी की रकम और पीड़ितों की संख्या दोनों बढ़ने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार पहले मिली शिकायतों के आधार पर अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कुछ और शिकायती पत्र भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार बैंक के उच्चाधिकारियों को कई महीने पहले ही उक्त शाखा में हेरफेर की भनक लग गई थी, जिसके बाद तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर विभागीय विजिलेंस जांच शुरू कराई गई थी। जांच में हेरफेर की रकम काफी अधिक मिली, जिसके बाद बैंक के उच्चाधिकारियों ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। फिलहाल पूरे मामले में पीएनबी प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है। पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल जोनल मैनेजर राजेश भौमिक ने बताया कि तीन ग्राहकों के रुपये लौटाए गए हैं और एक-एक ग्राहक की जांच करने के बाद उन्हें पैसे लौटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने स्टाफ के लोगों को सस्पेंड और ट्रांसफर किया गया है, मामले की जांच सीबीआई कर रही है और बैंक की टीम की तरफ से भी इंटरनल जांच चल रही है। गड़बड़ी में शामिल बैंक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!