प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़े एक एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। यह वीडियो कांग्रेस पार्टी के बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पटना पहुंची और बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर नोटिस लगाया है। पुलिस इस मामले से जुड़े एक मोबाइल नंबर की जांच कर रही है, जो बिहार कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस में अमित कुमार मंडल को खासतौर पर तलब किया गया है। जांच के सिलसिले में उन्हें पांच नवंबर दो हजार छब्बीस को सुबह ग्यारह बजे नई दिल्ली के भरत नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल के दफ्तर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। नोटिस के मुताबिक, अमित कुमार मंडल को पूछताछ के लिए अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज और चीजें लाने को कहा गया है। इनमें संबंधित मोबाइल नंबर का सिम कार्ड और एक जुलाई दो हजार पच्चीस से अब तक इस्तेमाल किए गए वो सभी मोबाइल हैंडसेट शामिल हैं, जिनमें इस नंबर का इस्तेमाल किया गया हो। इसके अलावा बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का आधिकारिक इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का नाम और एक जुलाई दो हजार पच्चीस से इकतीस दिसंबर दो हजार पच्चीस तक इस अकाउंट को इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत लोगों की लिस्ट भी मांगी गई है। बता दें कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री और उनकी मां से जुड़े एआई वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद की गई है, जिसकी जांच काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल कर रही है।
पीएम मोदी और मां के एआई वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, बिहार कांग्रेस मुख्यालय पर लगा नोटिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां से जुड़े एक एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। यह वीडियो
NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




