|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पीएम मोदी ने फोन कर शरद पवार का जाना हाल, बोले- सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर शरद

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पीएम मोदी ने फोन कर शरद पवार का जाना हाल, बोले- सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर शरद पवार से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस फोन कॉल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शरद पवार के बेहद करीबी और पारिवारिक मित्र विट्ठल मनियार ने पीएम मोदी के इस फोन कॉल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें अपनी सेहत को तरजीह देते हुए पूरा आराम करने की सलाह दी। विट्ठल मनियार के मुताबिक, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा कि सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और आराम करें, आपका आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे। पीएम मोदी की इस बात का जवाब देते हुए शरद पवार ने फोन कॉल के लिए पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि जब आप सब साथ हैं, तो मुझे देश की कोई चिंता नहीं है। बता दें कि सीने में जकड़न और खांसी की शिकायत के बाद शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। दो दिनों तक चले इलाज और रेगुलर चेकअप के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वो अपनी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के साथ मुंबई स्थित अपने आवास सिल्वर ओक लौट आए थे। सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि बाबा अब पहले से काफी बेहतर हैं और हम अब मुंबई जा रहे हैं, रूबी हॉल की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने उनकी इतनी अच्छी देखभाल की, सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हूं। हालांकि बाद में स्वास्थ्य जांच के अगले चरण को लेकर सुप्रिया सुले ने बताया कि आगे की जांचों के लिए शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!