|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

पीएम मोदी ने सुनाया पुराना किस्सा, बोले- गुजरात के नंबर वन आने पर दिल्ली की सत्ता को लगा झटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा और एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि आजक

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा और एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग संविधान को अपनी जेब से निकालते हैं और देश के लोकतंत्र को अपनी जेब में समझते हैं, जबकि सत्ता में न रहते हुए भी उन्हें सत्ता का अलग ही नशा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब ये लोग खुद सत्ता में थे तो उनके कारनामे कैसे थे, यह समझाने के लिए वह एक छोटा सा किस्सा सुनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एक जमाने में मीडिया बेस्ट परफॉर्म करने वाले राज्यों की रैंकिंग करती थी और इकोनॉमी से जुड़ी ऐसी ही एक रैंकिंग में गुजरात नंबर वन आया था, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस संस्था ने गुजरात को नंबर वन रैंकिंग दी थी, उसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था और इतना हिंट काफी है, बाकी नाम लोग खोज ही लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह रैंकिंग देश के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों के रिसर्च के आधार पर दी गई थी, लेकिन तब दिल्ली की सत्ता पर काबिज लोगों को गुजरात का सम्मान रास नहीं आया। पीएम मोदी के मुताबिक उन लोगों ने रिसर्च करने वालों को बाकायदा आदेश दिया कि ऐसे नहीं चलेगा और अब कोई भी रिपोर्ट छापने से पहले उनसे मंजूरी लेनी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि तब यह हालत थी, आज वही लोग सहिष्णुता और लोकतंत्र को लेकर ज्ञान देते फिरते हैं। कार्यक्रम में किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर देश के किसानों की सिद्धियां बढ़ी हैं, लेकिन विकसित भारत बनाने के लिए और प्रयास करने होंगे। उन्होंने खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने पर जोर दिया और कहा कि सम्मेलन से जो सुझाव निकले हैं, सरकार उन पर भी काम करेगी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!