देशभर में आज दिवाली का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, जहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। हर साल की तरह अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी जवानों का हौसला बढ़ाने बस्तर रवाना हो रहे हैं। बस्तर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा की हैं और इसके साथ ही देशवासियों को भी दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वीर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं, कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है, और वीर जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं। वहीं देशवासियों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने इससे पहले भी एक वीडियो जारी करके बताया था कि वो जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपावली का पावन पर्व है, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है, प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है, और आप सबको दीपावली की मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने वीडियो संदेश में यह भी कहा कि आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहेगा, मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं और हर साल आप जानते हैं देश के बीच जवानों के बीच में जाना मेरा नित्य क्रम है, और इस बार भी जारी रहेगा। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाई, और पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस के इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दिवाली मनाने और अरुणाबाई और रामभाऊ बालपांडे के आवास पर ठहरने की ये पहल बेहद भावुक करने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि ये उस करुणा की भावना को दिखाता है जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के लिए काम कर रही है और उनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दिवाली मनाने का यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता रहा है, जिससे सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ता है और उनके त्याग को सम्मान मिलता है। इस बार बस्तर का दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह क्षेत्र पहले नक्सली हिंसा के लिए जाना जाता था और अब वहां विकास की बात की जा रही है, जिसका उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में किया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से स्थानीय सुरक्षा बलों और आम जनता में उत्साह का माहौल है, और दिवाली के इस पावन अवसर पर जवानों के साथ बिताया गया समय उनके प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक माना जा रहा है।
पीएम मोदी बस्तर में जवानों संग मनाएंगे दिवाली, सैनिकों के बलिदान को किया नमन
देशभर में आज दिवाली का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, जहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। हर साल की त
NRI Post Hindi Desk · 16 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


