|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पुतिन का बदला: रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में किए 843 हमले, एक की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने यूक्रेन में पिछले 24 घंटों के दौरान ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस दौरान रूसी सेना ने जापोरिज्जिया क्षेत्र के भीतर 843 हमले किए, जिनम

NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पुतिन का बदला: रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में किए 843 हमले, एक की मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने यूक्रेन में पिछले 24 घंटों के दौरान ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस दौरान रूसी सेना ने जापोरिज्जिया क्षेत्र के भीतर 843 हमले किए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर के मुताबिक, रूसी सेना ने एक ही दिन में जापोरिज्जिया शहर और आसपास के इलाकों को निशाना बनाया और कुल 47 कस्बों और बस्तियों पर 843 हमले किए। वहीं, यूक्रेन के डायमर पर हुए रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बता दें कि रूस के तातारस्तान क्षेत्र में भी ड्रोन अटैक हुए हैं, जिनमें तेल भंडारण सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले लीबिया के नौसैनिक अड्डे पर एक रूसी वॉरशिप को संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन हमले में नुकसान पहुंचा था। रविवार को पूर्वी लीबिया के बेंगाजी नौसैनिक अड्डे पर हुए संदिग्ध यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूसी नौसेना के युद्धपोत मर्क्युरी को भारी नुकसान पहुंचा और इस हमले के बाद अड्डे में आग लग गई। लीबिया के दो सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पश्चिमी लीबिया में यूक्रेनी बलों की ओर से संचालित अड्डे से जहाज पर कई यूक्रेनी समुद्री ड्रोन दागे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम चार ड्रोनों को रोका और नष्ट किया गया, जबकि दो ड्रोन युद्धपोत से टकराए। ये अधिकारी लीबियाई नेशनल आर्मी से जुड़े थे, जो पूर्वी और दक्षिणी लीबिया को नियंत्रित करती है। पूर्वी लीबिया स्थित प्रशासन ने बयान में कहा कि रविवार के हमले से अड्डे पर विस्फोट और आग लगी, जिसे बाद में बुझा दिया गया। प्रसारित फुटेज में एक जहाज में आग की लपटें उठती दिखीं और लीबियाई नौसेना ने माल्टा के झंडे वाले जहाज के चालक दल को बचाया। बयान में कहा गया कि ये जहाज रूस और पूर्वी लीबिया प्रशासन के बीच सहयोग समझौते के तहत ईंधन भरने और आपूर्ति के लिए अड्डे पर रुका था और हमले के हालात, स्रोत और इसके पीछे मौजूद पक्ष का पता लगाने के लिए रूस के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई है। रविवार शाम स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक अलग हमले में बेंगाजी बंदरगाह के पास माल्टा के झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज को एक और समुद्री ड्रोन ने निशाना बनाया, जबकि रिपोर्टों के मुताबिक नौसेना और वायुसेना ने भूमध्यसागरीय शहर के पास कम से कम 12 समुद्री ड्रोनों को नष्ट किया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!