|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने यूरोपीय सहयोगियों को मिलाया कॉल, यूक्रेन पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत के बाद यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा के लिए यूरोपीय सहयोगियों की एक मीटिंग में फोन किया। ए

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने यूरोपीय सहयोगियों को मिलाया कॉल, यूक्रेन पर चर्चा
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत के बाद यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा के लिए यूरोपीय सहयोगियों की एक मीटिंग में फोन किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर ने बताया कि ट्रंप ने गुरुवार को उन सहयोगियों से बातचीत की, जो बर्लिन में तथाकथित 'कोलिशन ऑफ द विलिंग' के हिस्से के रूप में मीटिंग कर रहे थे। हालांकि, जेरेड कुशनर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यूरोपीय नेताओं और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादीमिर पुतिन ने चीन का दौरा किया है और चीन के शेनझेन में एपेक शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात हुई। इनकी मुलाकात चीन के शेनझेन शहर की एक सुनसान सरकारी झील के किनारे बने एक रिसोर्ट में हुई। इस बीच, यूक्रेन ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले क्रीमिया ब्रिज को निशाना बनाया है। यूक्रेन ने यह हमला उस समय किया, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर रहे थे। यह हमला बर्लिन में अमेरिकी दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत शुरू होने से कुछ घंटे पहले किया गया था। यूक्रेन के इन हमलों को रूस पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। यूक्रेन यह दिखाना चाहता है कि युद्ध में उसके पास अब भी ऐसे सैन्य विकल्प मौजूद हैं, जिनसे रूस को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। माना जा रहा है कि बातचीत से पहले यूक्रेन अपनी स्थिति मजबूत दिखाना चाहता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!