|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

पुरानी साड़ी में दिवाली का नया अंदाज, शरवरी वाघ के लुक से लें स्टाइलिंग के 5 आइडिया

त्योहारों के आते ही लोग नए कपड़े और जूते खरीदने लगते हैं, मगर हर बार दिवाली नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। आप पुराने आउटफिट्स से भी नया लुक क्रिएट कर सकते हैं और आपकी अलमारी में रखी पुरानी साड़ी ही

NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

त्योहारों के आते ही लोग नए कपड़े और जूते खरीदने लगते हैं, मगर हर बार दिवाली नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। आप पुराने आउटफिट्स से भी नया लुक क्रिएट कर सकते हैं और आपकी अलमारी में रखी पुरानी साड़ी ही आपको सबसे अलग लुक दे सकती है, बस उसे पहनने और स्टाइल करने का तरीका थोड़ा बदलने की जरूरत है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ ने भी कुछ ऐसा ही किया और अपनी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के दौरान वह अपनी मां की सालों पुरानी साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसे उन्होंने जिस अंदाज में स्टाइल किया, वह किसी नए डिजाइनर आउटफिट से कम नहीं लगा। शरवरी ने मैजेंटा और गहरे गुलाबी रंग की पटोला साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक इकत पैटर्न दिखाई दे रहा था और खास बात यह थी कि यह साड़ी उनकी मां की थी। साड़ी को नया लुक देने के लिए उसमें सुनहरी कढ़ाई, सजावटी बॉर्डर और छोटे-छोटे शीशों का काम करवाया गया था, जिससे साड़ी के पारंपरिक रंग और डिजाइन के साथ गोल्डन डिटेलिंग ने इसे फेस्टिव लुक दे दिया। वहीं पल्लू को कमर के चारों ओर लपेटकर एक तरफ खुला रखने का तरीका इसे आम साड़ी से थोड़ा अलग बना रहा था। शरवरी ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनने के बजाय गहरे पर्पल रंग का स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज चुना, जिस पर सुनहरी कढ़ाई, फूलों की आकृतियां, मोतियों और मेटैलिक डिटेलिंग का काम था। पुरानी साड़ी को नया लुक देने में जूलरी का भी खास रोल होता है, इसलिए अपने लुक को पूरा करने के लिए शरवरी ने गोल्ड जूलरी स्टाइल की और चांद की शेप वाला हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और गुलाबी चूड़ियां पहनीं, जबकि मेकअप को हल्का रखा और बालों को बीच की मांग निकालकर खुला छोड़ा। शरवरी का यह लुक उन महिलाओं के लिए भी खास है, जो इस दिवाली कुछ पारंपरिक पहनना चाहती हैं, लेकिन साथ ही अपने कपड़ों में मॉडर्न टच भी पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ी को मॉडर्न बनाना चाहती हैं तो उसके साथ कॉर्सेट, ऑफ शोल्डर या स्ट्रैपलेस ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं, पल्लू को कमर के चारों ओर लपेटकर या बेल्ट की मदद से अलग अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं और मैचिंग ब्लाउज की जगह कंट्रास्ट ब्लाउज भी आजमा सकती हैं। इसके अलावा पुरानी साड़ी के साथ कमरबंद या डिजाइनर बेल्ट पहनकर और चोकर, बड़े झुमके या स्टेटमेंट नेकलेस से लुक में नया अंदाज जोड़ा जा सकता है, तथा अगर आप साड़ी को बार-बार एक ही तरह से पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इसे लहंगा स्टाइल में ड्रेप करके शॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप या लॉन्ग जैकेट के साथ पहनकर नया फेस्टिव लुक तैयार किया जा सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!