आज के दौर में नेल पॉलिश को महिलाओं के फैशन का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत करीब 5000 साल पहले चीन में हुई थी और उस समय पुरुष इसे अपनी ताकत और अमीरी दिखाने के लिए लगाया करते थे। आज से करीब 3000 ईसा पूर्व चीन में नेल पॉलिश का आविष्कार हुआ था, जिसे पहली बार अंडे की सफेदी, जिलेटिन, मोम और फूलों की पंखुड़ियों से रंग निकालकर तैयार किया गया था। इस मिश्रण में खासकर गुलाब और आर्किड फूलों के रंग शामिल होते थे, जिनसे एक शाइनी और हल्का लाल-गुलाबी रंग तैयार होता था। उस समय के बड़े शासक और ऊंचे कुल के लोग इस रंग का इस्तेमाल अपना स्टेटस दिखाने के लिए करते थे, यानी साफ मतलब है कि उस दौर में पुरुष अपने रुतबे और ताकत को दर्शाने के लिए नेल पेंट लगाया करते थे। प्राचीन चीन के इतिहास में युआन राजवंश के दौरान बड़े घरानों के लोग अपने लंबे नाखूनों को सुरक्षित रखने और सजाने के लिए नेल गार्ड नाम की आर्ट का इस्तेमाल करते थे, जो इस बात का प्रतीक था कि उन्हें अपने हाथों से कोई काम नहीं करना पड़ता और यह उनकी रईसी की पहचान मानी जाती थी। कहा जाता है कि करीब 600 ईसा पूर्व के आसपास जब किसी कमजोर वर्ग के व्यक्ति ने नेल पॉलिश लगाई, तो उसे सजा-ए-मौत तक दे दी गई थी। स्टेटस दिखाने के अलावा नेल पॉलिश के रंगों से अलग-अलग मतलब भी निकाले जाते थे, जैसे लाल रंग को बाकी रंगों की तुलना में ज्यादा प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति की पहचान माना जाता था। कहते हैं कि मिंग राजवंश के लोग तथा मिस्र की रानियां नेफर्टिटी और क्लेओपेट्रा अपनी शक्ति दर्शाने के लिए लाल रंग की नेल पेंट का उपयोग करती थीं, जबकि निचले वर्ग के लोगों को केवल हल्के और फीके रंग की नेल पॉलिश लगाने की इजाजत थी और गहरे रंग लगाने की सख्त मनाही थी। गलती से अगर कोई व्यक्ति गलत रंग के साथ पकड़ा जाता तो उसकी जान पर बन आती थी, और मिस्र के लोगों द्वारा अपने नाखूनों पर मेहंदी लगाने के भी प्रमाण मिले हैं। इस तरह नेल पॉलिश का यह सफर हजारों साल पुराने स्टेटस सिंबल से लेकर आज के मॉडर्न फैशन ट्रेंड तक पहुंच चुका है।
पुरुषों ने पहली बार क्यों लगाई नेल पॉलिश? चीन से जुड़ा है 5000 साल पुराना रोचक इतिहास
आज के दौर में नेल पॉलिश को महिलाओं के फैशन का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत करीब 5000 साल पहले चीन में हुई थी और उस समय पुरुष इसे अपनी ताकत और अमीरी दिखाने के लिए लगा
NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


