|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड: 44 मौतों के मामले में चार आरोपित दोषी करार, 26 नवंबर को सजा पर सुनवाई

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में वर्ष 2023 में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। जिले के विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय-वन ने इस मामले में चार आरोपितों को दोषी करार दिया है,

NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड: 44 मौतों के मामले में चार आरोपित दोषी करार, 26 नवंबर को सजा पर सुनवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में वर्ष 2023 में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में बड़ी कानूनी सफलता मिली है। जिले के विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय-वन ने इस मामले में चार आरोपितों को दोषी करार दिया है, जिसमें अजय कुमार यादव, ललन यादव, राजेश सहनी और नवल किशोर यादव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विचारण संख्या टीआर-1598/23 में न्यायालय ने चारों आरोपितों को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए), 34 और 36 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत दोषी पाया है। अब सजा के बिंदु पर 26 नवंबर 2026 को सुनवाई होगी, जिसके बाद न्यायालय की ओर से सजा पर निर्णय लिया जाएगा। एसपी के अनुसार, 11 से 15 अप्रैल 2023 के बीच जहरीली शराब पीने से जिले में 44 लोगों की मौत हो गई थी। हरसिद्धि, तुर्कौलिया, पहाड़पुर और सुगौली थाना क्षेत्रों में अवैध जहरीली शराब के सेवन से लोगों की जान गई थी। घटना के बाद हरसिद्धि समेत सभी संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के उद्भेदन, आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ साक्ष्य संकलन पर विशेष जोर दिया था। तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक अमृत राज के मार्गदर्शन में अनुसंधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जबकि अपराध अनुसंधान विभाग-सह-मद्यनिषेध के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक दलजीत सिंह के पर्यवेक्षण में जांच हुई। तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई एवं मद्यनिषेध के अतिरिक्त प्रभार में रहे मानवजीत सिंह ढिल्लो के सक्रिय नेतृत्व में अनुसंधान की समीक्षा की गई और वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर 15 से 20 दिनों तक कैंप कर जांच की निगरानी की थी। पुलिस के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय में मामला मजबूती से रखा गया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद) अनिल कुमार सिंह ने प्रभावी तरीके से अभियोजन पक्ष रखा और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा साक्ष्यों की समुचित प्रस्तुति के आधार पर चारों आरोपितों को दोषी सिद्ध कराने में सफलता मिली। अब सभी की निगाहें 26 नवंबर 2026 को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें सजा के बिंदु पर न्यायालय अपना निर्णय सुनाएगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!