नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, वे अभी भी कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी सेहत में किसी तरह की गिरावट की सूचना नहीं है। आडवाणी इस समय अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में गहन चिकित्सा कक्ष यानी आईसीयू में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें पल्मोनरी विभाग में उपचार दिया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक जांच की जा रही है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत में किसी तरह की गिरावट नहीं आई है और वे स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि आडवाणी इस वर्ष मई महीने में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां उपचार के बाद कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वे स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं और इससे पहले भी न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनीत सूरी से परामर्श लेते रहे हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से राजनीतिक गलियारों में चिंता का माहौल है और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है और आगे की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उनकी छुट्टी पर फैसला लिया जाएगा।
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, सीने में संक्रमण के कारण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


