सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल होती रहती हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगती हैं, लेकिन उनके अंदर कुछ ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए लोगों को अपनी नजर और दिमाग की तेजी परखने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक दिलचस्प ब्रेन टेस्ट लेकर आज हम आपके लिए लाए हैं, जिसमें एक पेंटर की तस्वीर दिखाई गई है। पहली नजर में इस तस्वीर में सब कुछ बिल्कुल सही और सामान्य दिखाई देगा, लेकिन जैसे ही आप इसे गौर से देखेंगे, आपको इसमें कई गलतियां नजर आने लगेंगी। आपका चैलेंज यह है कि सिर्फ 10 सेकंड के अंदर इस तस्वीर में छिपी 5 गलतियों को खोजना है। इसके लिए आपको तस्वीर के हर हिस्से को बारीकी से देखना होगा, क्योंकि छोटी-सी चीज भी इस चैलेंज का जवाब हो सकती है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में तस्वीर देखने से छिपी गलतियां नजर से छूट सकती हैं, इसलिए 10 सेकंड का समय शुरू होते ही तस्वीर को ध्यान से देखिए और एक-एक हिस्से को गौर से परखिए। अगर आपने 10 सेकंड के अंदर पांचों गलतियां खोज लीं, तो आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल यानी चीजों को बारीकी से देखने की क्षमता अच्छी कही जा सकती है। वहीं अगर आपको सिर्फ दो या तीन गलतियां ही दिखाई दीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ गलतियां इतनी बारीकी से छिपाई गई हैं कि उन्हें ढूंढने में समय लग सकता है। ऐसे पजल में सबसे जरूरी चीज है तस्वीर को ध्यान से देखना, क्योंकि कई बार हमारी नजर किसी चीज को देखकर आगे बढ़ जाती है, जबकि उसी जगह पर छोटी सी गलती छिपी होती है। अगर 10 सेकंड के बाद भी आप तस्वीर में छिपी सभी गलतियां नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं, अब तस्वीर में दिए गए सर्किल को ध्यान से देखिए, क्योंकि इन सर्किल के अंदर ही वे पांच गलतियां छिपी हुई हैं, जिन्हें आपको इस ब्रेन टेस्ट में ढूंढना था। तो अब बताइए, आपने सही समय में कितनी गलतियां खोजीं।
पेंटर की तस्वीर में छिपी हैं 5 गलतियां, 10 सेकंड में खोजने का चैलेंज
सोशल मीडिया पर आजकल ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल होती रहती हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगती हैं, लेकिन उनके अंदर कुछ ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो पहली नजर में दिखाई नहीं देतीं। इन्हीं तस्वीरों के ज
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





