|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

पैरा एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, 46 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचा

पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे दिन इतिहास रच दिया है। भारत ने तीसरे दिन की शानदार शुरुआत करते हुए अब तक कुल 46 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं और भारत फिलहाल

NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पैरा एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, 46 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचा
📷 NRI Post Hindi Desk

पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे दिन इतिहास रच दिया है। भारत ने तीसरे दिन की शानदार शुरुआत करते हुए अब तक कुल 46 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं और भारत फिलहाल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। तीसरे दिन आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि प्रवीण कुमार ने हाई जंप की टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और इसी स्पर्धा में बंटी ने रजत पदक हासिल करके भारत को डबल पोडियम फिनिश दिलाया। भारतीय एथलीटों ने शॉट पुट की एफ46 पुरुष स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए तीनों पदक अपने नाम किए, जहां सचिन खिलारी ने स्वर्ण, मोहम्मद यासिर ने रजत और परवीन ने कांस्य पदक जीता। सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 दौड़ में 12.02 सेकंड के समय के साथ नया खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, वहीं पुरुषों की 100 मीटर टी47 दौड़ में दिलीप गावित ने 10.69 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण और मोरसिंगानाकथ ने 10.72 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया। भारतीय एथलीटों ने इन उपलब्धियों के अलावा कई अन्य स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, भाग्यश्री जाधव ने महिला शॉट पुट एफ34 में 8.19 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया, कस्थुरी राजामनी ने पावरलिफ्टिंग की 67 किलो प्रतियोगिता में 103 किलो उठाकर रजत पदक जीता, और मंदीप ने जेवलिन थ्रो के पुरुष एफ12/एफ13 स्पर्धा में 61.41 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त रवि बुडीगिना ने तैराकी की 100 मीटर बैकस्ट्रोन एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीता और अकिरा बनोथू ने 400 मीटर टी35/38 दौड़ में 51.32 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि शिवाराजन और कृष्णा की जोड़ी ने बैडमिंटन के पुरुष डबल्स एसएच6 स्पर्धा में रजत पदक जीता। कांस्य पदकों की बात करें तो हाने ने डिसकस थ्रो एफ37 में 57.04 मीटर के थ्रो के साथ, रोहित कुमार ने तैराकी की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी4 में, शैलेश ने पुरुष टी42/टी61/टी63 लॉन्ग जंप में, शरथ मकानाहाली ने 1500 मीटर टी12/13 दौड़ में 4:11.01 के समय के साथ, हिमांशु नंदल ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11 में, करमज्योती दलाल ने महिला डिसकस एफ55 में 21.60 मीटर के थ्रो के साथ, सुखचैन धनकर ने जेवलिन थ्रो एफ55 में 29.94 मीटर के थ्रो के साथ, प्रणव देसाई ने 100 मीटर टी64 दौड़ में 11.96 सेकंड के समय के साथ, रवि रोंगाली ने पुरुष एफ40 शॉट पुट में 10.02 मीटर के थ्रो के साथ और अनुभव चौधरी ने 100 मीटर टी35 दौड़ में 12.72 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। दूसरे दिन मंगलवार को भारत ने पांच स्वर्ण समेत कुल 24 पदक जीते थे और तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने सुबह-सुबह ही 11 पदक जीतकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, जिससे पूरे देश में हर्ष का माहौल है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!