|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

पैरा एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता, मोना ने जीता स्वर्ण तो अवनि ने सिल्वर

आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों-2026 में सोमवार को भारत को पैरा निशानेबाजी में दोहरी सफलता मिली है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में मोना ने स्वर्ण पदक अ

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पैरा एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता, मोना ने जीता स्वर्ण तो अवनि ने सिल्वर
📷 NRI Post Hindi Desk

आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों-2026 में सोमवार को भारत को पैरा निशानेबाजी में दोहरी सफलता मिली है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में मोना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अवनि लेखरा ने सिल्वर पदक जीता। दोनों निशानेबाजों के बीच अत्यंत रोमांचक और करीबी टक्कर देखने को मिली, जिसमें मोना ने अंत में 250.0 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अवनि 249.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर पदक जीतने में सफल रहीं। फाइनल में अवनि ने 53.2 का स्कोर करते हुए शुरुआती बढ़त ले ली थी और दूसरी सीरीज में 104.8 के स्कोर के साथ अपनी बढ़त कायम रखी, जबकि मोना 102.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर थीं। इसके बाद मोना ने अंकों के अंतर को पाटने की लगातार कोशिश की और तीसरी सीरीज के दूसरे स्टेज में 165.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर थीं, जबकि अवनि 167.2 के साथ पहले नंबर पर बनी रहीं। मोना ने हार नहीं मानी और आखिरी सीरीजों में शानदार वापसी करते हुए काफी करीबी अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि मोना ने क्वालिफिकेशन में 629.1 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि अवनि 626.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं और फाइनल में भी यही स्थिति देखने को मिली। अवनि दो बार की पैरालंपिक पदक विजेता हैं, इसलिए उनसे स्वर्ण पदक की ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन कड़े मुकाबले में मोना ने बाजी मार ली। इस दोहरी सफलता से भारतीय दल का मनोबल ऊंचा हुआ है और आने वाले मुकाबलों में भी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद बनी हुई है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!