|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रदूषण से बच्चों की सेहत बिगड़ी, दिल्ली में एक्यूआई 368, जानें डॉक्टर की सलाह

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 दर्ज किया गया है औ

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रदूषण से बच्चों की सेहत बिगड़ी, दिल्ली में एक्यूआई 368, जानें डॉक्टर की सलाह
📷 NRI Post Hindi Desk

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 368 दर्ज किया गया है और कई इलाकों में यह 300 से 400 के ऊपर पहुंच गया है। लगातार खराब हो रही स्थिति के बीच कई बच्चों को लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गार्गी माथुर ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों को सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं, खांसी से लेकर छाती में इंफेक्शन तक के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि बढ़ते प्रदूषण में बच्चों को खेलने के लिए बाहर नहीं भेजना चाहिए, क्योंकि बाहर निकलने पर प्रदूषण में मौजूद छोटे-छोटे कण सांस के रास्ते फेफड़ों में पहुंचकर बच्चों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉ. माथुर के अनुसार बाहर एक्यूआई बढ़ने पर घर के अंदर की हवा भी काफी प्रदूषित हो जाती है, इसलिए कमरे के आकार के हिसाब से एयर प्यूरीफायर का यूज करना चाहिए और जिस कमरे में बच्चा ज्यादा समय बिताता हो, कम से कम वहां की हवा को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घर के अंदर धूम्रपान, कपूर और अगरबत्ती का धुआं नहीं होना चाहिए, क्योंकि इनसे भी बच्चों को नुकसान होता है। अगर बच्चे को स्कूल जाना है या अन्य कारणों से घर से बाहर निकलना जरूरी हो, तो उसे मास्क लगाने की आदत डालें और एन95 या एन99 जैसे अच्छे मास्क प्रदूषण के कणों को सांस के रास्ते फेफड़े तक पहुंचने से रोकने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि अगर बच्चे को पहले से किसी तरह की एलर्जी, अस्थमा, सेंसिटिविटी, साइनोसाइटिस या सांस से संबंधित कोई अन्य समस्या है, तो ऐसे बच्चों के लिए सभी जरूरी दवाइयों और इनहेलर्स का स्टॉक घर में रहना चाहिए। इस बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्कूलों पर बड़ा फैसला लिया गया है और पांचवीं तक की क्लासेज हाइब्रिड मोड में चलाई जा रही हैं, ताकि बच्चों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!