प्रयागराज नगर निगम अपने वर्षों पुराने अभिलेखों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम परिसर में करीब 1130 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस नए रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों को न केवल सुरक्षित रखा जाएगा, बल्कि उन्हें व्यवस्थित तरीके से संरक्षित भी किया जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित अभिलेख चंद मिनटों में खोजे जा सकेंगे। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और भवनों से जुड़े पुराने दस्तावेजों का महत्व काफी अधिक है। प्रमाण पत्रों में संशोधन, संपत्ति संबंधी विवाद और अन्य प्रशासनिक कार्यों के दौरान इन अभिलेखों की जरूरत पड़ती है। अब तक रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज व्यवस्थित ढंग से नहीं रखे होने के कारण कर्मचारियों को बोरे और कपड़ों के गट्ठरों में रखे दस्तावेजों को खंगालना पड़ता था और उन्हें खोजने में काफी समय लग जाता था। कई बार जरूरी कागजात तलाशने में परेशानी भी होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए रिकॉर्ड रूम में विशेष आलमारियां बनाई जाएंगी। जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज अलग-अलग स्थानों पर रखे जाएंगे। इसी तरह भवनों से जुड़े अभिलेखों के लिए भी अलग व्यवस्था होगी। इससे दस्तावेजों को श्रेणीवार सुरक्षित रखने और जरूरत के समय आसानी से निकालने में मदद मिलेगी। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि जरूरी दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में ही रहते हैं, जिसके लिए उसे बेहतर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बेहतर रिकॉर्ड रूम बनकर तैयार हो जाएगा। इस पहल से नगर निगम में कार्यों की गति बढ़ेगी और आम लोगों को भी प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्यों में जल्द राहत मिलेगी, क्योंकि कर्मचारियों को अब पुराने दस्तावेजों को खोजने में घंटों नहीं बिताने पड़ेंगे। यह कदम नगर निगम के अभिलेखागार को डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
प्रयागराज नगर निगम का रिकॉर्ड रूम होगा हाईटेक, चंद मिनटों में मिलेंगे वर्षों पुराने अभिलेख
प्रयागराज नगर निगम अपने वर्षों पुराने अभिलेखों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम परिसर में क
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




