प्रयागराज में पीजीटी-टीजीटी की पुरानी नियमावली की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों के धरने पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समर्थन जताया। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शिक्षा निदेशालय के गेट के सामने धरना दे रहे छात्रों से मिलने पहुंचे और उनके साथ बैठकर उनकी मांगों का समर्थन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार धोखेबाज है और वादाखिलाफी इनके जेहन में है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग इस सरकार में परेशान है। नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने छात्रों के बीच पहुंचकर कहा कि उन्होंने जीत का माला पहनना मुनासिब नहीं समझा, बल्कि छात्रों के संघर्ष में पसीना बहाना ज्यादा उचित समझते हैं। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार को शिक्षा, शिक्षक, छात्र, नौजवान, बेरोजगार और किसान विरोधी बताया और वादा किया कि वह हर संभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में छात्रों के साथ खड़े हैं। डॉ. मानसिंह यादव ने अपनी जीत के प्रति छात्रों और नौजवानों का आभार भी जताया। धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों के दो गुटों में बंट जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति अपनाती है और यह समस्या के समाधान नहीं बल्कि खुद देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, आरएन यादव, तारिक सईद अज्जू, दिलीप सोनी, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव और पीयूष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पीजीटी-टीजीटी में पुरानी नियमावली की मांग कर रहे छात्र प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय के गेट पर कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।
प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन में कूदे सपा नेता, सरकार पर साधा निशाना
प्रयागराज में पीजीटी-टीजीटी की पुरानी नियमावली की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलनरत प्रतियोगी छात्रों के धरने पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समर्थन जताया। इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र से नवनिर्व
NRI Post Hindi Desk · 26 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




