|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

प्रेमी के साथ जंगल में बैठी प्रेमिका की चाकू से हत्या, पति की पत्नी निकली 13 लाख की सुपारी देने वाली मास्टरमाइंड

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में घने जंगलों के बीच स्थित बोंदरानी के जंगल में शनिवार 14 नवंबर की शाम को एक जीपीएस सिस्टम से सिग्नल मिलने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने बताई गई जगह पर पहुंचकर वहां मौजूद दो ल

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में घने जंगलों के बीच स्थित बोंदरानी के जंगल में शनिवार 14 नवंबर की शाम को एक जीपीएस सिस्टम से सिग्नल मिलने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने बताई गई जगह पर पहुंचकर वहां मौजूद दो लोगों में से एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। जंगल के बीचों-बीच जिस 35 वर्षीय महिला की हत्या हुई, उसका नाम वर्षा तुरकर था, जो पुणे में एक एयरलाइंस कंपनी में काम करती थी, और वह अपने दोस्त नितिन अग्रवाल के साथ बैठी थी, जो एक बिजनेसमैन है। वर्षा और नितिन दोनों शादीशुदा थे और दोनों का अपना भरा-पूरा परिवार था, लेकिन इसके बावजूद दोनों सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। वर्षा पर चाकुओं के वार से नितिन बुरी तरह घबरा गया और उसने पुलिस के साथ-साथ वर्षा के घर वालों को भी एक झूठी कहानी सुनाई कि जिन हमलावरों ने वर्षा की जान ली, वो लूटपाट के इरादे से वहां आए थे और वो वर्षा के साथ किसी बिजनेस डील के सिलसिले में बोंदरानी के जंगलों से गुजर रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने छानबीन शुरू की और घने जंगलों के बीच मौजूद असली मौका-ए-वारदात का पता चला, तो पुलिस ये जानकर सोच में पड़ गई कि आखिर कातिलों को दोनों की लोकेशन की इतनी पिन-प्वाइंट जानकारी कैसे मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे नितिन और वर्षा की कार के फुटेज को ट्रैक किया और उनके पीछे आए कातिलों की तस्वीरें भी ढूंढने की शुरुआत की, जिसमें पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग दोनों की कार का पीछा करते हुए दिखे। आखिरकार पुलिस ने पहले तीन में से एक को पकड़ा और फिर एक-एक कर तीनों को पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद जो असली कहानी सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। असल में ये कत्ल लूटपाट का नतीजा नहीं थी, बल्कि इस कत्ल के बाकायदा 13 लाख रुपये की सुपारी गई थी, और सुपारी देने वाला भी कोई और नहीं बल्कि नितिन की पत्नी मोना थी, जो अपने पति के अफेयर से परेशान हो चुकी थी। मोना ने अपने एक पड़ोसी की मदद से वर्षा के नाम की सुपारी निकाली, कातिलों को 13 लाख रुपये दिए और अपने पति नितिन की कार में लगे जीपीएस का ट्रैकर दिया, और आखिरकार इसी ट्रैकर के सहारे कातिलों ने वर्षा और नितिन का पीछा किया और चाकुओं के वार से वर्षा की जान ले ली। फिलहाल, पुलिस ने इस कत्ल की मास्टरमाइंड यानी नितिन की पत्नी मोना समेत चार आरोपियों को धर दबोचा है, जबकि कई और अभी रडार पर हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!