तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा मंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को झील में फेंककर इसे एक हादसा साबित करने की कोशिश की। बांसवाड़ा पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बांसवाड़ा मंडल के हनमाजीपेट गांव के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर चकाली उर्फ गुम्माडी काशीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात को हनमाजीपेट के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु नामक झील में काशीराम का शव पाया गया था। शुरुआत में मृतक के पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर बांसवाड़ा पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मान लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी सुबूतों का सहारा लिया। 30 अक्टूबर को पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने हनमाजीपेट गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया। आरोपितों की पहचान हनमाजीपेट के ही रहने वाले दिहाड़ी मजदूर चिंताकिंडी रामू, ट्रैक्टर चालक पसुपूला संतोष और मृतक की पत्नी गुम्माडी सविता के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सविता के रामू और संतोष दोनों के साथ अवैध संबंध थे, और पति से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
प्रेमी-प्रेमिका की तिकड़ी ने की पति की हत्या, झील में फेंका शव, पुलिस ने तीनों को दबोचा
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा मंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को झील में फेंककर इसे
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


