|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

प्रेम-प्रसंगों से घिरे एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग, एक महीने में डूबे 1.58 ट्रिलियन डॉलर

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने का गौरव हासिल कर चुकी एनवीडिया (Nvidia) इस समय गहरे संकट के दौर से गुजर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग के निजी विवादों के कारण कंपनी के शेयरों

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
प्रेम-प्रसंगों से घिरे एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग, एक महीने में डूबे 1.58 ट्रिलियन डॉलर
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने का गौरव हासिल कर चुकी एनवीडिया (Nvidia) इस समय गहरे संकट के दौर से गुजर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग के निजी विवादों के कारण कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को करोड़ों का नहीं, बल्कि अरबों डॉलर का झटका लगा है। अक्टूबर 2025 में एनवीडिया दुनिया की पहली ऐसी कंपनी बनी थी जिसका बाजार पूंजीकरण 5.76 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले करीब एक महीने से लगातार शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण कंपनी का बाजार मूल्य घटकर अब केवल 4.18 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इस तरह निवेशकों के करीब 1.58 ट्रिलियन डॉलर डूब चुके हैं। एनवीडिया को पिछले एक महीने में जितना नुकसान हुआ है, उतनी इंडोनेशिया की कुल जीडीपी है, जबकि सउदी अरब की अर्थव्यवस्था इससे भी कम है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 24 फीसदी टूट चुके हैं, जबकि महज पांच दिन में, जब से अफेयर का मामला सामने आया है, तब से एनवीडिया के स्टॉक में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते जेनसन हुआंग पर सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं, जिसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों को लेकर सवाल उठने लगे और तमाम रिपोर्ट्स में एलिस हुआंग को चीनी जासूस बताया जा रहा है। उसके बाद जेनसन हुआंग का दूसरा कथित अफेयर कंपनी की ही हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ होने का दावा किया गया है। मामला उजागर होने के बाद जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकारते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि वह कंपनी तथा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इन खबरों के बाद एनवीडिया के बोर्ड पर दबाव बढ़ गया है कि वह हुआंग को अस्थायी रूप से पद से हटाकर किसी नए सीईओ की तलाश करे, हालांकि एलॉन मस्क जैसे दिग्गजों ने समर्थन जताते हुए कहा है कि अगर बोर्ड उन्हें हटाता है तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। इस अनिश्चितता और विवाद के माहौल को देखते हुए बर्नस्टीन, बेर्ड और आर्गस रिसर्च जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने एनवीडिया के शेयरों की रेटिंग में भारी कटौती कर दी है, और बर्नस्टीन ने तो यहां तक कह दिया है कि उनका इस स्थिति से अब सब्र जवाब दे चुका है तथा उन्होंने शेयर का लक्ष्य मूल्य काफी घटा दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक राजनीतिक और नेतृत्व से जुड़े स्पष्ट संकेत सामने नहीं आते, तब तक शेयर बाजार में यह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!