|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

फुकेत-दिल्ली एअर इंडिया उड़ान की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कमांडर पायलट ड्रग जांच में पॉजिटिव

एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान से जुड़े गंभीर हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एएआईबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विमान के कमां

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
फुकेत-दिल्ली एअर इंडिया उड़ान की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कमांडर पायलट ड्रग जांच में पॉजिटिव
📷 NRI Post Hindi Desk

एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान से जुड़े गंभीर हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एएआईबी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विमान के कमांडर पायलट का ड्रग परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान उड़ा रहे पायलट इन कमांड का ड्रग टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया, जबकि सह-पायलट का परीक्षण नेगेटिव रहा। यह घटना चार अगस्त को एअर इंडिया के एयरबस ए-320 विमान से जुड़ी है, जो उड़ान संख्या के तहत फुकेत से दिल्ली आ रहा था। एएआईबी के मुताबिक, दोनों चालक दल के सदस्यों का साइको-एक्टिव सब्सटेंस डिटेक्शन किट से परीक्षण किया गया था, जिसमें कमांडर का नमूना गैर-नकारात्मक पाया गया। इसके बाद पुष्टि के लिए दोनों के रक्त के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए, जहां भी कमांडर का परिणाम गैर-नकारात्मक ही रहा। घटना के समय कमांडर निगरानी की भूमिका में था जबकि सह-पायलट विमान उड़ा रहा था। जांच रिपोर्ट के अनुसार, निर्धारित ऊंचाई पर उड़ान के दौरान विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के खत्म होने का संकेत मिला, जिससे ऑटोपायलट बंद हो गया और चेतावनी बजने लगी। इस दौरान विमान पहले निर्धारित ऊंचाई से ऊपर गया और फिर अचानक नीचे आ गया, जिससे कुछ यात्री और केबिन क्रू घायल हो गए। इसके बावजूद चालक दल ने विमान को किसी अन्य हवाई अड्डे पर मोड़ने के बजाय दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया और चिकित्सीय प्राथमिकता का अनुरोध किया। विमान अंततः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा और अपने दम पर पार्किंग स्थल तक पहुंच गया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!