प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था फिटजी लिमिटेड के निदेशकों दिनेश कुमार गोयल और मोनिला गोयल के खिलाफ छात्रों की फीस के दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले में शिकंजा कस दिया है। ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने इस मामले में विशेष पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत दाखिल की है और जांच के दौरान जब्त तथा अस्थायी रूप से कुर्क की गई 71.88 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की मांग की है। ईडी ने यह जांच नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मध्य प्रदेश के भोपाल में दर्ज चार मामलों के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि फिटजी ने दो से चार वर्ष के कोचिंग कार्यक्रमों के लिए प्रति छात्र 2.80 लाख से 3.50 लाख रुपये तक एडवांस फीस ली थी, लेकिन शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने संस्थान छोड़ दिया और कई केंद्र बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिए गए। इसके बावजूद नए विद्यार्थियों से कोचिंग कराने का आश्वासन देकर फीस ली जाती रही। जांच में सामने आया कि मई 2024 से फरवरी 2025 के बीच 32 केंद्र बंद कर दिए गए, जिससे 14,411 विद्यार्थी प्रभावित हुए। ईडी ने 85.79 करोड़ रुपये की फीस को अपराध से अर्जित आय माना है। वित्त वर्ष 2022-23 से निदेशकों ने वेतन के रूप में 24.92 करोड़ रुपये लिए, जबकि आरोप है कि कर्मचारियों का वेतन लंबित रहने के दौरान भी निदेशकों को भुगतान किया जाता रहा। गाजियाबाद से जुड़े इस मामले में ईडी की कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
फिटजी निदेशकों पर ईडी का शिकंजा, छात्रों की फीस हड़पने और धनशोधन मामले में 71.88 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की मांग
प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग संस्था फिटजी लिमिटेड के निदेशकों दिनेश कुमार गोयल और मोनिला गोयल के खिलाफ छात्रों की फीस के दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले में शिकं
NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





